{"_id":"50c67d0998ba8315e2845b8daa901d20","slug":"strike-by-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस के दिन धरने पर बैठे गुरूजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस के दिन धरने पर बैठे गुरूजी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 05 Sep 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक दिवस के दिन शिक्षकों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए शिक्षा निदेशालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। धरने पर बैठे शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश में शिक्षकों के अटैचमेंट को निरस्त किया जाए।
इन मुद्दों पर है नाराजगी
राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष करनैल सिंह ने कहा कि प्रदेश में शिक्षकों के साथ दोहरी नीति अपनाई जा रही है।
सिंह ने कहा कि कुमाऊं मंडल के शिक्षकों को 12 साल की सेवा में चयन वेतनमान का लाभ दिया जा रहा है जबकि गढ़वाल मंडल के शिक्षकों को 10 वर्ष में मिल रहा है।
समान नीति की मांग
दोनों मंडलों के शिक्षकों को समान रूप से सेवा में चयन वेतनमान का लाभ दिया जाए। प्रांतीय महामंत्री एसएस चौहान ने कहा कि शिक्षकों की 13 सूत्री मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
इस दौरान मंडल अध्यक्ष राम सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष एनएस बिष्ट, मंत्री नागेंद्र पुरोहित, विजेंद्र सिंह, प्रेम सिंह बिष्ट, मोहन मिश्र, ओपी नौटियाल आदि शामिल थे।
बीईओ से मारपीट पर जताई नाराजगी
दून के शिक्षकों ने थलीसैंण (पौड़ी) के बीईओ शिव सिंह गुसांई के साथ हुई मारपीट के मामले में ब्लॉक प्रमुख की गिरफ्तारी की मांग की। शिक्षक संघ के जिला मंत्री नागेंद्र पुरोहित ने कहा कि यदि आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई न हुई तो शिक्षक स्कूलों में तालाबंदी को बाध्य होंगे।