फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   street play on damini rape case

देहरादून के बाजार में पिटे दामिनी के ‘दोषी’

Thu, 29 May 2014 12:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 29 May 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
street play on damini rape case

दिल्ली रेप कांड की पीड़िता दामिनी के दोषियों को दून के पलटन बाजार में घूमता देख लोगों के जेहन में बर्बर कांड की यादें ताजा हो गईं।

विज्ञापन


आरोपी लोगों के पैरों पर गिरकर माफी मांगते, लेकिन किसी को उन पर दया नहीं आई।

उनकी कोई नहीं सुनता, गुस्साए लोग उन्हें पीटने लगते। भारत नाट्य दर्पण महोत्सव के आखिरी दिन निकाली गई रंगयात्रा में दामिनी कांड की झांकी ने लोगों की आंखें भर दीं।

दामिनी कांड पर निकाली नुक्कड़ नाटकनुमा झांकी

street play on damini rape case

नगर निगम में आयोजित महोत्सव का बुधवार को समापन हुआ। इस दौरान सुबह 11 बजे कालूमल धर्मशाला से सांस्कृतिक रंगयात्रा निकाली गई।

यात्रा में अलग-अलग राज्यों के कलाकार अपने यहां की सांस्कृतिक प्रस्तुति दिखाते हुए चल रहे थे। लेकिन, इन सबके बीच अनुभूति ग्रुप की ओर से दामिनी कांड पर निकाली गई नुक्कड़ नाटकनुमा झांकी खास रही।

यात्रा पलटन बाजार पहुंची तो रिक्शे पर एक कलाकार दामिनी बनी लेटी दिखी। बदन पर कफन लपेटे दामिनी के शव के पास दुराचारियों की छोड़ी शराब की बोतलें रखी थीं।

रिक्शे के साथ चल रहा दामिनी का पिता रो-रोकर न्याय की गुहार लगाता रहा। कुछ पीछे वे आरोपी भी थे, जिन्होंने दामिनी की जान ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के पैरों पर गिर मांगी माफी

street play on damini rape case

बाजार में चल रहे लोगों को पहले तो कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब उन्हें नाटक की जानकारी मिली तो उनकी आंखें भर आईं।

इस बीच दोषी बने कलाकार लोगों के पैरों पर गिर माफी मांगने लगे। कलाकारों के अभिनय में इतनी जीवंतता थी कि कई लोग दोषियों को देखते ही गुस्सा गए। कुछ ने तो उन पर तमाचे भी जड़ दिए।

किसी ने जूतों की माल पहना दी। हर कोई उन्हें फांसी पर लटकाने की मांग करता रहा। कुल मिलाकर यह झांकी जिधर निकली, देखने वालों को झकझोर गई।

विज्ञापन

महिला अपराधों पर उठाए सवाल

street play on damini rape case

अनुभूति ग्रुप के मनोज ने बताया कि इस झांकी के जरिये यह संदेश दिया कि रेप जैसे अपराध करने वालों को सीधे जनता के सुपुर्द करना चाहिए। जनता ही इनकी सजा तय करे।

रंगयात्रा में मणिपुर के कलाकारों ने मार्शल आर्ट, महाराष्ट्र के कलाकारों ने रामायण की प्रस्तुति दी। कोटद्वार के कलाकारों ने महिला अपराधों पर सवाल उठाए।

शाम को टाउन हॉल में दीपक शर्मा ने प्रस्तुति दी। रंगयात्रा में लक्ष्मी नारायण, आदेश आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed