फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Street Jam on dasehra in dehradun

लोग चले रावण देखने, शहर में लग गया जाम

Sun, 13 Oct 2013 09:21 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 13 Oct 2013 09:21 PM IST
विज्ञापन
Street Jam on dasehra in dehradun

अभी तक वाहनों के जाम में लोग फंसते थे, लेकिन शनिवार को लोगों की भीड़ में वाहन फंसे रहे। शाम के समय जत्थे पर जत्थे घरों से रावण दहन देखने निकले तो ट्रैफिक पुलिस के पसीने छूट गए।

विज्ञापन


व्यवस्था बनाने के लिए कई चौराहों पर ‘रेड लाइट’ को बीस मिनट तक ऑन रखा गया। इसके बावजूद कई चौराहों पर जाम लग गया।

यातायात व्यवस्था चरमरा गई

रावण वध में सरीख होने के बाद लोग वापस घर की तरफ चले तो एकबार फिर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। अतिरिक्त पुलिस बल के साथ ही अधिकारियों ने भी सड़क पर उतरकर यातायात व्यवस्था बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन


रविवार को शहर में एक साथ दो दर्जन से ज्यादा स्थानों पर रावण दहन किया गया। परेड ग्राउंड, ओएफडी ग्राउंड और प्रेमनगर में हर साल की तरह हजारों की संख्या में भीड़ जुटी। इससे पहले पुलिस का रूट डायवर्जन प्लान दोपहर से ही लागू हो गया था। शाम चार बजे लोग घरों से आयोजन स्थल की तरफ निकलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे चौक पूरी तरह से पैक
शाम पांच बजे दर्शनलाल चौक, घंटाघर, एस्लेहाल, तहसील चौक, सर्वे चौक पूरी तरह से पैक हो गया। सैकड़ों की तादाद में लोग जब एक साथ चौराहे क्रास करते तो पुलिस को दूसरी तरफ के वाहनों को बीस मिनट तक रोकना पड़ता। वहीं रावण दहन के बाद एकबार फिर शहर में यातायात व्यवस्था चरमरा गई।

जगह-जगह जाम से कई चौराहों पर वाहनों के पहिये पूरी तरह थम गए। पुलिस को डर भगदड़ की थी, इसलिए ट्रैफिक पुलिस और थानों की पुलिस लोगों को सकुशल आयोजन स्थल से निकालती रही।


एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि पहली प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा थी। एक साथ इतनी भीड़ सड़कों पर होने से चिंता होती है, इसलिए खुद अधिकारी भी सड़कों पर कई घंटे तक ड्यूटी देते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed