फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   strange disease to sisters, they frightened from sun light.

इन बहनों को ऐसी अजीब बीमारी, तीन साल से हैं अंधेरे में कैद

Tue, 08 Dec 2015 08:34 AM IST
प्रमोद सेमवाल/अमर उजाला, गोपेश्वर
प्रमोद सेमवाल/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Tue, 08 Dec 2015 08:34 AM IST
विज्ञापन
strange disease to sisters, they frightened from sun light.

चमोली जिले के कांडा गांव में दो बच्चियां तीन साल से एक ही कमरे में कैद हैं। वे घर से बाहर सूर्य की रोशनी में आते ही लड़खड़ा कर गिर पड़ती हैं। उनकी आंखें बंद हो जाती हैं और रोने लगती हैं।

विज्ञापन


तीन वर्ष पूर्व तक दोनों बालिकाएं सामान्य थीं। लेकिन एकाएक ऐसी बीमारी ने घेरा कि धूप में आते ही वे चुंधियाने लगीं। गरीबी के चलते इनका पिता इन्हें किसी बड़े अस्पताल में भी नहीं दिखा सका। इस वजह से अब तक बीमारी का भी पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


दशोली ब्लॉक के कांडा गांव के दलीप सिंह तीन बेटियों विनीता (18), रुचि (16), विजया (13) और एक बेटे हरीश (23) के पिता हैं। विनीता 12वीं कक्षा में पढ़ती रही है, जबकि रुचि और विजया तीन साल से अजीबोगरीब बीमारी से ग्रसित हैं। ये दोनों बहनें सूर्य की रोशनी शरीर पर पड़ते ही लड़खड़ाकर गिर पड़ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के शरीर में अचानक आए बदलाव से सब कुछ छूटा

strange disease to sisters, they frightened from sun light.

दलीप सिंह अपनी दो बेटियों में एक जैसी बीमारी आ जाने से गहरे सदमे में हैं। वे मेहनत मजदूरी करके परिवार चला रहे हैं। ऐसे में गरीबी के कारण किसी बड़े अस्पताल में इनकी जांच भी नहीं करवा पाए हैं।

दलीप सिंह की पत्नी बच्ची देवी ने बताया कि दोनों बेटियों के शरीर में यह बदलाव अचानक आया है। लिहाजा इनकी पढ़ाई भी पांचवीं से आगे नहीं बढ़ सकी है। बीमारी के बाद से इन्हें पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी। उनका बेटा हरीश भी गरीबी के चलते दो साल पहले नवीं कक्षा के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ चुका है।

इस बीच शासन-प्रशासन से भी परिवार को कोई मदद नहीं मिल पाई। गांव के निवासी आनंद सिंह झिंक्वाण ने बताया कि अब ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर इन दोनों बहनों का इलाज कराने का निर्णय लिया है।

सीएम ने दिया मदद का भरोसा, जानिए व‌िशेषज्ञ राय

strange disease to sisters, they frightened from sun light.

सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे सीएम हरीश रावत को कांडा के ग्रामीणों ने दोनों बालिकाओं के बारे में बताया और इनके इलाज की मांग की। रुद्र सिंह भंडारी और ताजबर भंडारी ने बताया कि सरकार से यदि इन्हें मदद मिल जाए तो दोनों बहनें स्वस्थ हो सकती हैं। इस पर सीएम ने उन्हें हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया।

जानिए, क्या कहते हैं डॉक्टर
यदि ये बालिकाएं रोशनी को सहन नहीं कर पा रही हैं तो यह मस्तिष्क में अधिक उजाला पहुंचने से हो रहा होगा। जांच के बाद ही बीमारी का सही पता चल सकता है। ऐसे मामलों में रोशनी आंखों के जरिए सीधे ब्रेन में पहुंचती है, ब्रेन में स्पाइकन हो जाता है, जिस कारण फोटो सेंस्टिविटी बढ़ जाती है। इस बीमारी की जांच संभव है और दवा से ये दोनों ठीक भी हो सकती हैं।
-डॉ. पीके गुप्ता, मनोचिकित्सक, देहरादून।

इन बालिकाओं के बारे में आज ही ग्रामीणों ने बताया है। इनकी सुध ली जाएगी। जल्द ही तहसील की टीम गांव भेजी जाएगी।
-संजय कुमार, प्रभारी डीएम चमोली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed