{"_id":"ed85c41a0b3c935e75601e18f19aaa34","slug":"stpf-organised-for-tiger-reserve","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारियों को रोकेंगी एसटीपीएफ की गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकारियों को रोकेंगी एसटीपीएफ की गोलियां
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 02 Feb 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा का जिम्मा जल्द ही स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स (एसटीपीएफ) पर आ जाएगा।
विज्ञापन
फोर्स के गठन पर वन और गृह विभाग में सहमति बन गई है। इसी माह अंत तक शासनादेश आने की उम्मीद है। खास बात यह है कि जरूरत पड़ने पर फोर्स के जवानों को गोली चलाने की भी अनुमति होगी।
पांच साल से लटका है मामला
पांच साल से एसटीपीएफ का गठन का मामला लटका हुआ था। आपत्ति लगाई गई थी कि एसटीपीएफ कर्मी कार्बेट के भीतर गोली नहीं चला सकते। गोली लगने से कोई व्यक्ति घायल हो जाए या उसकी मौत हो जाए तो वन कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन
पढ़ें, 'हरीश रावत के लिए पार्टी से दगा नहीं करूंगा'
विज्ञापन
फोर्स के पक्षकारों का कहना था कि कार्बेट में शिकारियों के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति अनधिकृत तौर पर कैसे और क्यों घुसेगा। इसके अलावा फोर्स को गोली चलाने का अधिकार ही नहीं होगा तो इसके गठन से क्या लाभ होगा।
गोली चलाने की अनुमति
लंबी माथापच्ची के बाद शासन स्तर पर गृह और वन विभाग में फोर्स को कार्बेट के भीतर गोली चलाने की अनुमति पर सहमति दे दी गई।
पढ़ें, ये होंगे हरीश रावत की राह के रोड़े
यह भी तय हुआ कि जवानों पर तब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया जाएगा, जब तक मजिस्ट्रेटी जांच की रिपोर्ट न आए। ड्यूटी के अलावा गोली चलाने की अनुमति नहीं होगी।
110 जवान होंगे तैनात
एसटीपीएफ में 110 जवानों की तैनाती की जानी है। इसमें लगभग 20 फीसदी जवान कार्बेट रिजर्व के आसपास के गांवों से लिए जाएंगे। शेष पदों पर प्रदेश के दूसरे जिलों के युवक भी आवेदन कर सकते हैं।