फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   story of amravati success

'करामाती' हाथों से बदली हजारों महिलाओं की किस्मत

Sun, 23 Feb 2014 11:22 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 23 Feb 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
story of amravati success

‘अब हाथ किसी के आगे मांगने के लिए नहीं फैलाना पड़ता। यह बढ़ता है तो दूसरों को देने के लिए।’ यह कहते हुए अमरवती की आंखों में गर्व की चमक साफ नजर आई।

विज्ञापन


पढ़ें, खुद जानिए वोटर लिस्ट में नाम हैं या नहीं
विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर के सितारगंज निवासी अमरवती कभी दूसरों के खेतों में मजदूरी कर परिवार की रोजी चलाने वाली इस महिला ने घास की टोकरी बनाने को स्वरोजगार के तौर पर अपनाया तो अपने साथ एक हजार महिलाओं की किस्मत बदलने का भी जरिया बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर-दर भटकना पड़ता था
राजभवन में आयोजित वसंतोत्सव में पहुंची नकुलिया गांव की अमरवती ने बताया कि पहले काम की तलाश में दर-दर भटकना पड़ता था। मजदूरी मिल भी जाए तो मालिक की डांट सुननी पड़ती थी।

पढ़ें, तो क्या टल सकते हैं पंचायत चुनाव!

घास की टोकरियां बनानी आती थीं तो वर्ष 2002 में इसे ही रोजगार बना लिया। बैंबू बोर्ड से मदद मिली तो नदियों के किनारे उगने वाली घास काट टोकरी बनाने के काम को व्यावसायिक रूप दे दिया। आज अपने हाथों की कला से उसने हजारों महिलाओं की तकदीर बदल दी है।


पढ़ें, कहीं देखी है कुदरत के साथ ऐसी कदमताल

अब दून से लेकर दिल्ली तक अमरवती की बनाई टोकरियां बिकती हैं। अमरवती ने अपने जैसी करीब 1000 महिलाओं को भी इस काम से जोड़ा। राणाधारू बांस एवं रेखा हस्तशिल्प उत्पाद विपणन सहकारिता के नाम से संस्था बनाई, जिसकी वह अध्यक्ष हैं।

वसंतोत्सव में कई प्रतियोगिताएं
राजभवन में फूलों की प्रदर्शनी के साथ ही कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के आठ सौ से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने फूलों से रंगोली भी बनाई।

पढ़ें, राहुल की रैली में 'फर्जीवाड़ा' कर रहे कांग्रेसी नेता

आईटीबीपी के जवानों ने जूडो कराटे का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया तो स्वामी नारायण वैदिक ऋषिकुल ऋषिकेश के छात्रों ने योग के गुर सिखाए। प्रदर्शनी में आईआईटी रुड़की, बीएचईएल सहित विभिन्न संस्थानों ने स्टॉल लगाए हैं।

आज भी खुली रहेगी प्रदर्शनी
राजभवन में आम जनता के लिए पुष्प प्रदर्शनी रविवार को भी सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक खुली रहेगी। इसके बाद पुरस्कार वितरण और लोककलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed