फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Stone Pelting on Police Force during raid for Caught Raw Liquor in kashipur

काशीपुर: शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव, 50 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Wed, 05 Feb 2020 02:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर (उधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर (उधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Feb 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
Stone Pelting on Police Force during raid for Caught Raw Liquor in kashipur
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के काशीपुर में शराब माफियाओं की दबंगई कम नहीं हो रही है। आज बुधवार को मुखबिर की सूचना पर कच्ची शराब पकड़ने गांव रामपुरा गई कुंडेश्वरी पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। मामले में पुलिस ने नौ नामजद समेत करीब 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


एएसपी राजेश भट्ट के अनुसार, पुलिस मुखबिर की सूचना पर वहां पहुंची थी। पुलिस के पास पुख्ता सूचना थी। लेकिन जैसे ही टीम वहां पहुंची तो ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिसबल कम होने के कारण उस वक्त टीम जान बचाकर वहां से वापस लौट गई। 
विज्ञापन


बाद में एडिशनल एसपी के साथ वहां भारी फोर्स पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। सभी आरोपियों पर बलवा और सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।  उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने ग्रामीणों के साथ अभद्रता की थी। जिसे पुलिस ने निराधार बताया है। इसे लेकर कुछ ग्रामीणों ने जांच की मांग भी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे

देहरादून के सहसपुर थाना पुलिस ने 9.20 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, सभावाला चौकी पुलिस मंगलवार की सुबह हिंदूवाला पुल के पास चेकिंग अभियान चला रही थी।

 

इस दौरान पुलिस को दो संदिग्ध नजर आए जो पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने कुछ दूरी पर पीछा कर धर दबोचा। तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों के पास से स्मैक बरामद हुई।

 

जिस पर पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चौकी ले आई। जहां दोनों आरोपियों की पहचान सागर कुमार निवासी एटनबाग नियर लेहमन अस्पताल थाना विकासनगर और अनिल कुमार निवासी बाबूगढ़ विकासनगर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यूपी के सहारनपुर और बरेली क्षेत्र से सस्ते दाम पर स्मैक खरीद कर लाते हैं और क्षेत्र के कॉलेज छात्रों और मजदूरों को महंगे दाम पर बेच देते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed