फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   STF submit Dehradun police Loot case charge sheet 

पुलिस लूटकांड: एसटीएफ ने दाखिल की चार्जशीट, नहीं खुला लूट की रकम का राज  

Wed, 19 Jun 2019 11:55 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Jun 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
STF submit Dehradun police Loot case charge sheet 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

स्पेशल टास्क फोर्स ने गढ़वाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के सरकारी वाहन में सवार होकर प्रॉपर्टी डीलर से लूटपाट के मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। मंगलवार को कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा, निलंबित दरोगा दिनेश नेगी, सिपाही हिमांशु उपाध्याय और मनोज अधिकारी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई। एसटीएफ की विवेचना में यह राज नहीं खुल सका कि आरोपियों द्वारा कितनी रकम लूटी गई थी। 

विज्ञापन


आईजी के सरकारी वाहन में सवार पुलिसकर्मियों के प्रॉपर्टी डीलर से नोटों से भरा बैग लूटने के मामले में एसटीएफ के विवेचक कैलाश पंवार ने मंगलवार को कोर्ट में आरोपी कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा, निलंबित दरोगा दिनेश नेगी, निलंबित सिपाही हिमांशु उपाध्याय और मनोज अधिकारी के खिलाफ धारा 392, 365, 341,170 और 120 बी के तहत चार्जशीट दाखिल कर दी। समर्थन में घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के अलावा मोबाइल की काल डिटेल, लोकेशन के अलावा डब्लूआईसी आदि से जुटाए गए साक्ष्य दिए हैं। 
विज्ञापन


दफन हो गया रकम का सच 
एसटीएफ भी लूटकांड में पहले दिन से उलझी गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले प्रॉपर्टी डीलर अनुरोध पंवार भी यह नहीं बता पाए थे कि लूटे गए बैग में कितनी रकम थी। उनका कहना था कि डब्लूआईसी से बैग लेते हुए उन्हें खोलकर नहीं देखा था। डब्लूआईसी से निकलते ही आईजी कार सवार पुलिसकर्मियों ने आचार संहिता की आड़ में आतंकित कर बैग छीन लिया था। हालांकि चर्चाएं तो यहां तक रही कि बैग में एक करोड़ से लेकर दो करोड़ रुपये की रकम थी। एसटीएफ आरोपियों से पूछताछ के दौरान न तो लूटा गया बैग बरामद कर सकी और न ही उनके मुंह से यह उगलवा सकी कि बैग में आखिर कितनी रकम थी। चारों आरोपी एक ही रट लगाए रहे कि बैग में कपड़ों के अलावा शराब की दो बोतलें थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्खास्तगी पर नहीं हुआ फैसला 
पुलिस लूटकांड में फंसे निलंबित दरोगा दिनेश नेगी और हिमांशु उपाध्याय और मनोज अधिकारी को बर्खास्त करने के लिए विभागीय कार्रवाई प्रचालित है। संबंधित अधिकारी विभागीय जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर चुके हैं, लेकिन बर्खास्तगी की कार्रवाई पर मुहर नहीं लग सकी है।   

यह था पूरा घटनाक्रम 

राजपुर रोड पर चार अप्रैल की रात आईजी के सरकारी वाहन सवार दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों ने आचार संहिता की आड़ में प्रॉपर्टी डीलर अनुरोध पंवार को आतंकित नोटों से भरा बैग लूट लिया था। पीड़ित ने नौ अप्रैल को डालनवाला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा के इशारे पर पुलिसकर्मियों ने यह लूट की है। अधिकारियों ने जांच के बाद आईजी के वाहन का दुरुपयोग करने के आरोप में दरोगा दिनेश नेगी, सिपाही हिमांशु उपाध्याय और मनोज अधिकारी को निलंबित कर दिया था। बाद में विवेचना एसटीएफ  को स्थानांतरित कर दी गई थी। एसटीएफ ने जांच के बाद कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा, निलंबित दरोगा दिनेश नेगी, सिपाही हिमांशु और मनोज अधिकारी को जेल भेज दिया था। 

जमानत पर आरोपी  
पुलिस लूटकांड में आरोपी कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा, निलंबित दरोगा दिनेश नेगी और दोनों निलंबित सिपाही मनोज अधिकारी और हिमांशु उपाध्याय फिलहाल जमानत पर हैं। सबसे पहले जमानत कांग्रेस अनुपम शर्मा को मिली थी। इसके बाद एक-एक कर तमाम आरोपी जमानत पर बाहर आ गए। सुनवाई के दौरान लूट से जुड़ी रकम का खुलासा और किसी तरह की बरामदगी न होने का लाभ सीधे तौर पर आरोपियों के हक में गया है।   

कब क्या हुआ 
चार अप्रैल - आईजी की कार सवार पुलिसकर्मियों के प्रॉपर्टी डीलर अनुरोध पंवार से नोटों से भरा बैग लूटा। 
सात अप्रैल - प्रॉपर्टी डीलर पंवार ने अधिकारियों से मिलकर लूटपाट का आरोप लगाया।
आठ अप्रैल - एसपी सिटी श्वेता चौबे की अगुवाई में जांच पड़ताल हुई।  
नौ अप्रैल - सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस के खिलाफ रिपोर्ट सौंपी। 
10 अप्रैल - डालनवाला कोतवाली में कांग्रेस नेता और तीन अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। 
11 अप्रैल - दरोगा दिनेश नेगी, सिपाही हिमांशु उपाध्याय और मनोज अधिकारी को निलंबित किया गया। 
12 अप्रैल - आईजी की सिफारिश के बाद विवेचना एसटीएफ के सुपुर्द की गई।
16 अप्रैल - एसटीएफ ने कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा और तीनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।  
18 जून - एसटीएफ ने आरोपियों के खिलाफ लूट की धारा में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया। 

अपने मकसद में कामयाब रहे आरोपी
लूटकांड में फंसे आरोपी अपने मकसद में पूरी तरह कामयाब रहे हैं। लूटकांड में पुलिस संलिप्तता के बाद अधिकारियों ने जिस तरह का कड़ा रुख अपनाया था, वह धीरे-धीरे नरम पड़ता चला गया। एसटीएफ विवेचक के सामने बयान दर्ज कराने से पहले आरोपियों ने कानूनी जानकारों से लंबी बातचीत की थी। पूछताछ के दौरान चारों आरोपी एक ही बयान पर अडिग रहे। रिमांड के दौरान भी वे विचलित नहीं हो पाए। आरोप पत्र दाखिल होने के कारण यह साफ हो गया कि आरोपी अपने मकसद में पूरी तरह कामयाब हो गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed