फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   stf new mission is nanda raj jat

केदारनाथ के बाद अब मिशन नंदा राजजात

Sun, 10 Aug 2014 12:13 AM IST
अमर उजाला, केदारनाथ
अमर उजाला, केदारनाथ Updated Sun, 10 Aug 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
stf new mission is nanda raj jat

साढ़े चार माह से केदारनाथ ट्रैक रूट और धाम में व्यवस्थाएं बनाने में जुटी निम (नेहरू पर्वतारोहण संस्थान) उत्तरकाशी का सहयोग कर रही केदारनाथ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) नई जिम्मेदारी के लिए निकल गई हैं।

विज्ञापन


इसी सप्ताह एसटीएफ हिमालयी महाकुंभ नंदा देवी राजजात ट्रैक पर तैनात हो जाएगी।

पिछले वर्ष आई आपदा के बाद रामबाड़ा से केदारनाथ तक नए मार्ग के निर्माण की देखरेख और अन्य व्यवस्थाओं के लिए शासन ने एसटीएफ का गठन किया।

डीआईजी जीएस मर्तोलिया के नेतृत्व वाली इस टीम में पर्वतारोहण और बर्फ में काम करने के अनुभवी पुलिस अधिकारियों और जवानों को शामिल किया गया था। 19 मार्च से एसटीएफ का मिशन केदारनाथ शुरू हुआ था।

विज्ञापन

ट्रैक के साथ तीर्थयात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा

stf new mission is nanda raj jat

वर्तमान में एसटीएफ और निम केदारनाथ धाम में बाढ़ सुरक्षा और दुकान बनाने का कार्य कर रहे हैं। इस बीच शासन ने एसटीएफ और निम को मिशन नंदा राजजात का जिम्मा भी दे दिया।

दोनों एजेंसियां नंदा देवी राजजात ट्रैक का सर्वेक्षण कर शासन को रिपोर्ट सौंप चुकी है। अब संयुक्त टीम को ट्रैक पर सुरक्षात्मक कार्यों के साथ ही पदयात्रियों की सुरक्षा करनी है। नंदा राजजात ट्रैक की तैयारियों को देखते हुए एसटीएफ के 32 अधिकारी/जवान केदारनाथ से वापस बुला लिए गए हैं।

एसटीएफ का प्लान
वर्तमान में केदारनाथ में एसटीएफ के दो जवान हैं, जो निम के साथ रहेंगे। शेष जवान, निम की टीम और 100 मजदूरों के साथ 13/14 अगस्त को नंदा देवी राजजात ट्रैक के लिए रवाना कर दिए जाएंगे।
-डीआईजी जीएस मर्तोलिया, मुखिया एसटीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed