{"_id":"64ab16dc040d72ce59046de7","slug":"stf-interrogated-two-brothers-of-uttarkashi-for-three-hours-on-suspicion-of-paper-leak-dehradun-news-c-5-drn1037-196136-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पेपर लीक के शक में एसटीएफ ने उत्तरकाशी के दो भाइयों से की तीन घंटे पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पेपर लीक के शक में एसटीएफ ने उत्तरकाशी के दो भाइयों से की तीन घंटे पूछताछ
विज्ञापन
ठगी के मामले में रविवार को स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक होने की अफवाह फैल गई। मामला एसटीएफ तक पहुंचा तो पैसे लेने वाले दो सगे भाइयों से तीन घंटे तक पूछताछ की गई। लेकिन, मामला पेपर लीक का नहीं बल्कि नौकरी के नाम पर एक करोड़ रुपये की ठगी का निकला।
दोनों भाई उत्तरकाशी के रहने वाले हैं और हाकम सिंह के करीबी बताए जा रहे हैं। ऐसे में अधीनस्थ चयन सेवा आयोग ने भी मामले में गंभीरता से जांच करने के लिए पुलिस को पत्र लिखा है। फिलहाल, इस मामले की जांच नेहरू कॉलोनी पुलिस कर रही है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को प्रदेश में स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा कराई गई थी। इसी बीच यह सूचना तेजी से फैल गई कि एसटीएफ ने दो युवकों को पेपर लीक के संबंध में गिरफ्तार किया है। इनसे घंटों पूछताछ की गई है। लेकिन, मामला नेहरू कॉलोनी थाने में कुछ दिन पहले आई ठगी की शिकायत से संंबंधित निकला। पता चला कि उत्तरकाशी के दो युवक दिल्ली में रहकर पढ़ाई करते हैं।
उन्होंने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाले जेई के भाई से नौकरी के नाम पर लाखों रुपये लिए थे। यह सिलसिला वर्ष 2019 से जारी था। उन्होंने खुद की आयोग के अधिकारियों से पहचान बताई थी। पता चला, उन्होंने अन्य युवाओं से भी करीब एक करोड़ रुपये नौकरी के नाम पर लिए हैं। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस अभी इस मामले की जांच ही कर रही थी कि प्रकरण एसटीएफ के संज्ञान में आ गया।
विज्ञापन
एसटीएफ की टीम ने रविवार को दोनों भाइयों और शिकायतकर्ता को अपने कार्यालय में बुला लिया। बताया जा रहा है कि ये दोनों भाई हाकम सिंह के भी करीबी हैं। ऐसे में यह मामला और भी गंभीर हो गया। शक था कि इन दोनों का नाम भी किसी परीक्षा के पेपर लीक में हो सकता है। एसटीएफ ने इन दोनों से कार्यालय में तीन घंटे तक पूछताछ की। लेकिन, मामला केवल ठगी का निकला। इसके बाद इस मामले को नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस को सौंप दिया गया।
--
जुए में उड़ा दी सारी रकम
पूछताछ में पता चला कि दोनों भाई वर्ष 2019 से इस तरह की ठगी कर रहे थे। लेकिन, जब इनसे पैसों के बारे में पूछा गया तो पता चला कि उन्होंने सारी रकम जुए में उड़ा दी है। अब उनके पास लौटाने के लिए पैसे नहीं हैं। अब उनके परिवार वाले भी शिकायतकर्ता के संपर्क में हैं। वे पैसे लौटाने की बात कर रहे हैं।
--
नहीं कराना चाहते हैं मुकदमा
अभी इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया, शिकायत करने वाले युवक ने मुकदमा दर्ज कराने से फिलहाल मना किया है। इस मामले में भी विधिक राय ली जा रही है। यदि उच्चाधिकारियों ने कोई निर्देश दिया तो मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।