{"_id":"6847308ed76b3cbc8c070e1f","slug":"stf-has-arrested-a-cyber-fraudster-accused-of-duping-dehradun-news-c-5-1-drn1031-712157-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: होटल के अकाउंटेंट से 3.20 करोड़ रुपये ठगने का आरोपी पश्चिम बंगाल से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: होटल के अकाउंटेंट से 3.20 करोड़ रुपये ठगने का आरोपी पश्चिम बंगाल से दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iएसटीएफ ने गत मई में हुई ठगी में की कार्रवाई, कई सिम और मोबाइल फोन बरामदI
नामी होटल शृंखला चलाने वाली कंपनी के अकाउंटेंट से 3.20 करोड़ रुपये ठगने के आरोपी साइबर ठग को एसटीएफ ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के रहने वाले सूरज मौला नाम के इस आरोपी के पास से कई सिम और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
आरोपी के खाते में एक ही दिन में एक करोड़ रुपये से भी अधिक का लेनदेन पाया गया है। एसटीएफ आरोपी के साथियों की तलाश कर रही है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि गत मई में टिहरी गढ़वाल के रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें एक व्यक्ति ने खुद को कंपनी का एमडी बताते हुए कॉल किया था। फोन पर बताया गया था कि उसने एक नया नंबर लिया है। अब इसी नंबर को सुरक्षित कर लो। इसके बाद कहा गया कि एक नए प्रोजेक्ट में पैसा लगाना है। इसके लिए तत्काल 1.95 करोड़ रुपये के भुगतान को प्रोसेस करने के लिए कहा गया। पीड़ित ने उसकी बातों पर विश्वास करते हुए यह रकम श्याम ट्रेडिंग कंपनी के खाते में जमा करा दी।
इसके बाद और रकम जमा करने के लिए कहा गया। इस पर उन्होंने सवा करोड़ रुपये और जमा करा दिए। कुल मिलाकर विभिन्न खातों में 3.20 करोड़ रुपये जमा करा दिए गए, लेकिन इसी बीच उन्हें पता चला कि एमडी ने कोई नंबर नहीं बदला है और न ही प्रबंधन ने किसी अन्य प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की बात कही है। इस पर उन्हें ठगी का पता चला। इस शिकायत पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की गई तो सूरज मौला का नाम सामने आया।
विज्ञापन
इस दरम्यान कई बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच की गई थी। इसमें पता चला कि मौला के एक ही खाते में केवल 24 घंटों के भीतर एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा की रकम जमा की गई है। मौला के पास से दो मोबाइल फोन, एक ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, तीन डेबिट कार्ड और पांच सिम बरामद हुए हैं। उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।