फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   STF caught more than 200 accused in nine months

नौ माह में एसटीएफ ने पकड़े 200 से ज्यादा आरोपी

Wed, 29 Sep 2021 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
STF caught more than 200 accused in nine months
एसटीएफ उत्तराखंड ने इसी साल नौ महीनों में 200 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें नशा तस्कर और इनामी बदमाश शामिल हैं। इस दरम्यान नशे के खिलाफ बरेली में जाकर भी बड़ी कार्रवाई की गई। अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों पर भी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाईयां की हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि एसटीएफ संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पूरी मेहनत कर रही है। मुख्यमंत्री और डीजीपी के निर्देशों के अनुसार साइबर अपराधियों से लेकर इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इस दरम्यान 24 इनामी बदमाश भी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन

अब तक की कार्रवाई में पकड़े गए बदमाश
-इनामी बदमाश : 24 (25 हजार का एक, 20 हजार के दो, 10 हजार के छह और बाकी पांच हजार रुपये के इनामी)
-नशा तस्कर : 37, इनके पास से दो किलो हेरोइन, 16 किलो चरस व 54 किलो गांजा बरामद हुआ है।
-अवैध हथियार तस्कर : 12(कुमाऊं रेंज में), इनसे पांच ऑटोमैटिक पिस्तौल, 22 देसी पिस्तौल और 26 अर्धनिर्मित बंदूकें बरामद हुईं।
-फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर : 14 आरोपी
-कबूतरबाज : आठ आरोपी
-वन्य जीव तस्कर : 12, इनके पास से दो हाथी दांत और सात गुलदार की खाल बरामद हुईं।
-आईपीएल सट्टेबाज : 14 बुकी गिरफ्तार
-माओवादी : एक गिरफ्तार
-साइबर अपराध में शामिल : 75 (इनमें तीन नाइजीरियन, एक कैमरून नागरिक भी शामिल) जनता का करीब 2.5 करोड़ वापस कराया गया।
-जेल रेड (रंगदारी व गैंगेस्टर) : 11 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed