{"_id":"6517e23ea5795bc9b20e4045","slug":"stf-arrested-accused-carrying-one-lakh-rupees-reward-murdered-his-uncle-caught-after-14-years-dehradun-news-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, एक लाख का इनामी गिरफ्तार, 14 साल बाद पकड़ में आया चाचा की हत्या का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, एक लाख का इनामी गिरफ्तार, 14 साल बाद पकड़ में आया चाचा की हत्या का आरोपी
Sat, 30 Sep 2023 02:33 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 30 Sep 2023 02:33 PM IST
सार
सुभाषनगर दवाई फॉर्म निवासी और नगला के समाचार पत्र वितरक रमेश चंद्र पंत के पिता दुर्गादत्त पंत की जायदाद के विवाद में 14 वर्ष पूर्व उनके सगे भतीजे प्रकाश पंत ने 10 दिसंबर 2009 को गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसटीएफ ने आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
देहरादून में एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। एक लाख के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने जमीन विवाद में अपनी चाचा की हत्या कर दी थी। तब से आरोपी फरार चल रहा था। एसटीएफ ने हत्यारोपी को हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़ा।
विज्ञापन
10 दिसंबर 2009 को लालकुआं, बिंदुखता में दुर्गा पंत की उसके भतीजे प्रकाश पंत ने तमंचे से गोली मारकर कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी प्रकाश फरार हो गया था। अफवाह फैलाई कि वह नेपाल चला गया और कभी भारत नहीं आएगा। लेकिन, इस बीच देश के कई जगहों पर रहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...देहरादून क्राइम: नशे के हालत भिड़े दो पक्ष, लोडर चालक के पैर में मारी गोली, हरियाणा का वकील सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
अब बीते सात साल से हरियाणा के फरीदाबाद में वेल्डिंग की दुकान चला रहा था। वर्ष 2016 में उसने उन्नाव की लड़की से शादी कर ली थी। उसके तीन बच्चे भी है। सभी लोग आरोपी प्रकाश पंत ओमप्रकाश के नाम से जानते थे। आरोपी पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने मामले की जानकारी दी।