फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crime in Dehradun firing in wedding haryana man fired Injured three Arrested uttarakhand news in hindi

देहरादून क्राइम: नशे के हालत भिड़े दो पक्ष, लोडर चालक के पैर में मारी गोली, हरियाणा का वकील सहित तीन गिरफ्तार

Sat, 30 Sep 2023 05:15 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून।
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 30 Sep 2023 05:15 PM IST
सार

देहरादून के त्यागी रोड पर गोली चलने का मामला सामने आए है। हरियाणा से आए व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर देहरादून निवासी पर गोली चला दी। 

विज्ञापन
Crime in Dehradun firing in wedding haryana man fired Injured three Arrested uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्यागी रोड पर रेस्टोरेंट का पता पूछने पर हरियाणा के युवकों और स्थानीय युवकों का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई हुई और हरियाणा के एक युवक ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से स्थानीय युवक पर गोलियां चला दी। एक गोली हवा में फायर हुई जबकि दूसरी युवक के पैर में लगी।

विज्ञापन


घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि, घटना के कुछ देर बाद ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लाइसेंसी रिवाल्वर और गोली व फायर हुए खोखे बरामद हुए हैं। घटना शुक्रवार रात करीब दो बजे की है। मन्नू गंज निवासी आकाश अपनी बाइक से भाई शिवम और दोस्त आकाश के साथ रेलवे स्टेशन से त्यागी रोड की ओर जा रहा रहा था।
विज्ञापन


इस बीच रास्ते में खड़े तीन युवकों ने उन्हे रोककर किसी रेस्टोरेंट का पता पूछा। आकाश ने उन्हें कुछ जवाब दिया तो तीनों युवक गुस्सा हो गए। देखते ही देखते सभी युवक आपस में मारपीट करने लगे। इस बीच एक युवक ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से युवकों पर फायर कर दिया। शुरुआत में फायर हवा में हुई। जबकि, दूसरी गोली उसने शिवम के पैर में मार दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवम को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों को जेल भेज दिया गया
इसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली तो एक कार वहां पर खड़ी दिखाई दी। इस कार का पीछा करते हुए पुलिस रेलवे स्टेशन के पास एक बारात घर तक पहुंच गई। यहां इस कार में बैठे तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया। इन्होंने अपने नाम रजत जयसवाल निवासी फ्रूट गार्डन, फरीदाबाद, चिराग कुमार निवासी एनआईटीएस, फरीदाबाद और देवेंद्र सिंह निवासी महेंद्र गढ़ अलीगढ़ उत्तर प्रदेश बताए। लाइसेंसी रिवाल्वर रजत जायसवाल की थी। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया है। उनके खिलाफ आकाश की शिकायत पर कोतवाली में जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें...श्रीनगर में बवाल:  किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, मजदूर, मिस्त्री सहित बाहरी लोगों को पीट-पीटकर भगाया

साले की प्री-वेडिंग शूटिंग की बुकिंग को आया था रजत
रजत हरियाणा के फरीदाबाद में वकालत करता है। नवंबर में उसके साले की शादी है। इसके लिए वह देहरादून में प्री-वेडिंग शूट की लोकेशन देखने और बुकिंग के लिए आया था। उसके साथ में फोटोग्राफर भी था। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed