फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Stepfather arrested for raping a minor

Dehradun News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सौतेला पिता गिरफ्तार

Tue, 22 Oct 2024 05:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Stepfather arrested for raping a minor
नाबालिग लड़की ने महाराष्ट्र जाकर दून में रहने वाले अपने सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना तीन साल पहले की है। पुणे में जीरो एफआईआर होने के बाद इसे अब डालनवाला में दर्ज किया गया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन




एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुणे के थाना पार्वती में जीरो एफआईआर दर्ज कराई गई थी। घटनास्थल डालनवाला क्षेत्र बताया गया था। ऐसे में इस जीरो एफआईआर के आधार पर डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शिकायत के अनुसार वर्ष 2018 से 2021 तक पीड़िता अपनी मां के साथ सौतेले पिता के घर रहती थी। इस दौरान उसने कई बार पीड़िता से दुष्कर्म किया। इस साल जब पीड़िता अपनी मां के साथ पुणे गई तो उसने यह बात मां को बताई। पीड़िता की एक एनजीओ के माध्यम से काउंसलिंग भी कराई गई गई।
विज्ञापन




इसके बाद महिला दरोगा ने जांच की तो घटनास्थल आरोपी का घर ही होना पाया गया। पीड़िता और उसकी मां के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अभी तक की जांच में घटनास्थल घर के अलावा कहीं और नहीं है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed