फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Step Son Do Shameful Act and Beaten Mother in Room

मां ने नाश्ता नहीं दिया तो हैवान बन गया सौतेला बेटा, कमरे में बंद कर किया जानवरों जैसा सलूक

Fri, 30 Nov 2018 08:22 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 30 Nov 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
Step Son Do Shameful Act and Beaten Mother in Room
crying Mother - फोटो : demo pic

सुबह के समय नाश्ता नहीं बनाने से नाराज सौतेले बेटे ने अपनी मां को कमरे में बंद कर ऐसा जानवरों जैसा सलूक किया कि पढ़कर रूह कांप जाएगी। बेटे ने मां को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। उसका सिर भी फोड़ दिया।

विज्ञापन


किसी तरह बेटे के चंगुल से छूटकर कोतवाली पहुंची महिला ने पुलिस से बिलखते हुए आपबीती सुनाई। कार्रवाई की मांग पर पुलिस महिला के घर पहुंची तो आरोपी युवक पहले ही फरार हो गया था।  
विज्ञापन


लक्सर क्षेत्र की एक महिला की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक व्यक्ति से करीब 12 साल पहले दूसरी शादी हुई थी। उक्त व्यक्ति को पहले से ही एक छोटा बेटा था। तभी से पति-पत्नी और उनका सौतेला बेटा घर में रह रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गंगनहर कोतवाली पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि उसे सुबह नाश्ता बनाने में थोड़ी देर हो गई। इसी से खफा उसका सौतेला बेटा उग्र हो गया। उसने अभद्रता की। विरोध करने पर सौतेले बेटे ने अपनी मां से मारपीट शुरू कर दी और करीब एक घंटे तक उसे कमरे में बंद रखा।

करीब एक घंटे बाद उसने दरवाजा खोला और फिर से अपनी मां के साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंच गए। इसी बीच महिला बेटे के चंगुल से छूटकर कोतवाली पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई।

एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि महिला की शिकायत पर सिपाहियों को उसके घर भेजा गया था। लेकिन आरोपी युवक पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। मामले में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed