फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   state topper parents objection on governors award 

गवर्नर्स अवॉर्ड लेने के बाद सर्टिफिकेट देख दंग रह गए परिजन, कर दिया हंगामा

Tue, 20 Jun 2017 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 20 Jun 2017 08:37 AM IST
विज्ञापन
state topper parents objection on governors award 

सोमवार को उत्तराखंड राजभवन में आयोज‌ित गवर्नर्स अवॉर्ड सेरेमनी में इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने वाले आदित्य घिल्डियाल के पर‌िजनों ने हंगामा कर द‌िया। अवॉर्ड लेने के बाद उन्होंने सर्ट‌िफ‌िकेट देखा तो वे दंग रह गए। इसके बाद उन्होंने इस पर खासी नाजाराजगी जताई।

विज्ञापन


आदित्य घिल्डियाल के माता-पिता ने गवर्नर्स अवॉर्ड दिए जाने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। कार्यक्रम के तुरंत बाद उन्होंने इस मामले में नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सर्वोच्च स्थान हासिल करने वाले उनके बेटे को स्ट्रीम टॉपर की तरह ही अवॉर्ड दे दिया गया। 
विज्ञापन


सोमवार को राजभवन सभागार में गवर्नर्स अवॉर्ड के बाद आदित्य के पिता भगवान प्रसाद घिल्डियाल और मां नीलम घिल्डियाल ने विभागीय अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अवॉर्ड के लिए सभी स्ट्रीम के टॉपर्स को क्रम से बुलाया गया। इसी में स्टेट टॉपर आदित्य को भी सम्मानित किया गया। विभागीय अधिकारियों ने एक बार मंच से आदित्य के स्टेट टॉपर होने का जिक्र करना तक उचित नहीं समझा।

अध‌िकार‌ियों ने कराया मामला शांत

state topper parents objection on governors award 

उसे साइंस स्ट्रीम का टॉपर बताकर सम्मानित कर दिया गया। साथ ही जो प्रमाण पत्र दिया गया है, उसमें भी आदित्य को साइंस स्ट्रीम का टॉपर लिखा गया है।  उन्होंने इस बात को लेकर राजभवन में विरोध भी जताया।

​हालांकि राजभवन के ही कुछ कर्मियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उन्हें चुप करा दिया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से निकलने के बाद भी उन्होंने इस बात को लेकर नाराजगी जताई। 

ड्रेस कोड में पहुंचे अधिकारी
राजभवन में आयोजित गवर्नर्स अवॉर्ड में शिक्षा विभाग के ज्यादातर अधिकारी विभागीय ड्रेस कोड में पहुंचे। अधिकांश पुरुष अधिकारी और कर्मचारी जहां कमीज-पेंट में पहुंचे, वहीं महिला अधिकारियों व कर्मचारियों ने साड़ी पहनी। विभाग में इस वर्ष से ड्रेस कोड लागू किया गया है। 

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने बताया कि भूमि संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी देहरादून को एक अतिरिक्त अधिकारी तैनात करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed