फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   state minister evel to mayor and district

जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर अब सजाएंगे लालबत्ती

Wed, 05 Nov 2014 07:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 05 Nov 2014 07:02 AM IST
विज्ञापन
state minister evel to mayor and district
उत्तराखंड की प्रदेश सरकार जिला पंचायत अध्यक्षों व नगर निगमों के मेयर को राज्य मंत्री का दर्जा देगी। उन्हें भी लाल बत्ती लगाने के लिए अधिकृत किया जाएगा। मंगलवार को कांग्रेस के पंचायत प्रतिनिधियों, नगर निकायों के सदस्यों, सहकारी बैंकों के सदस्यों के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यह घोषाणा की।
विज्ञापन


सीएम ने यह भी कहा कि जल्द ही पंचायती राज एक्ट लागू किया जाएगा जिसमें 29 विभागों को पंचायतों के अधीन करने जैसी अन्य मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। सम्मेलन के बाद सभी प्रतिनिधि देर शाम दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन


बुधवार को सभी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलेंगे। नारायण दत्त तिवारी की सरकार में पंचायत अध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में सीएम ने कहा कि पूर्व में मिलने वाली क्षेत्र पंचायत निधि को यथावत रखा जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायतों, नगर पंचायतों व निकायों के सदस्यों को परिचय पत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिलाधिकारियों की एसीआर के समय इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि उन्होंने क्षेत्र पंचायतों की कितनी बैठकों में भाग लिया गया।

अब ब्लॉक स्तर की बैठकों में जाएंगे डीएम

state minister evel to mayor and district

सीएम ने कहा कि आने वाले महीनों में यह अनिवार्य होगा कि जिलाधिकारी ब्लॉक स्तर की बैठकों में भी जाएं। उन्होंने खुद भी गढ़वाल-कुमाऊं की एक-एक बैठक में शामिल होने की बात कही। सीएम ने यह भी कहा कि सरकार कुछ नए क्षेत्रों में टैक्स लगाकर आय के स्रोत तलाश रही है। उस स्थिति में सरकार आय का आधा हिस्सा पंचायतों के हवाले कर देगी।

उन्होंने कहा कि पंचायतों को तीन लाख रुपये तक के काम बिना टेंडर सीधे कराने की अनुमति दी जा सकती है लेकिन जवाबदेही बढ़ जाएगी। उन्होंने अधिकारियों के चरित्र पंजिका लिखने के अधिकार पर कहा कि इसके लिए परिपक्वता लानी होगी।

पंचायती राज मंत्री प्रीतम सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों की लंबित मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद गंगवार, चमन सिंह और लक्ष्मी राणा आदि मंच पर मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed