फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   state film board will be soon in uttarakhand.

उत्तराखंड में राज्य फिल्म बोर्ड का गठन जल्द: सीएम

Sat, 06 Aug 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 06 Aug 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
state film board will be soon in uttarakhand.
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला

सिल्वर सिटी में गढ़वाली फिल्म हैलो यूके का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही राज्य फिल्म बोर्ड का गठन किया जाएगा। उत्तराखंड की राजनीति पर आधारित इस फिल्म को करीब एक घंटे देखने के बाद वह बोले कि इससे काफी आइडिया मिला है। हंसते हुए उन्होंने कहा कि इस फिल्म को पहले देख लेता तो काफी कुछ सीख सकता था। फिल्म में मुख्यमंत्री पर किए गए स्टिंग ऑपरेशन को भी दिखाया गया, हालांकि मुख्यमंत्री यह सीन देखने से पहले ही जा चुके थे।

विज्ञापन


शुक्रवार को दून के सभी मल्टीप्लेक्स में गढ़वाली फिल्म हैलो यूके रिलीज हुई। मुख्य आयोजन सिल्वर सिटी में हुआ। यहां फिल्म का शुभारंभ मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य फिल्म बोर्ड का गठन होने के बाद सब्सिडी की व्यवस्था शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


फिल्म बनाने पर दी जाने वाली सब्सिडी से अधिक से अधिक निर्माता, निर्देशक उत्तराखंड की ओर आकर्षित होंगे। फिल्म निर्देशक प्रदीप भंडारी ने बताया कि फिल्म अन्य राज्यों में भी रिलीज हुई है। निर्माता मनीष वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को ही एक अन्य गढ़वाली फिल्म धियांण का भी मुहूर्त होना था। लेकिन सीएम के देर से आने की वजह से नहीं हो पाया, जो अब बाद में होगा। इस दौरान चंद्रवीर गायत्री और कांता प्रसाद ने बताया कि पहले ही दिन फिल्म अधिकतर जगहों पर हाउसफुल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभात में लगी फिल्म छात्र राजनीति
क्रिस्टल मूवीज की फिल्म छात्र राजनीति सुबह 10 बजे प्रभात सिनेमा में रिलीज हुई। हालांकि, फिल्म औपचारिक तौर पर बृहस्पतिवार को बीजापुर गेस्ट हाउस में ही रिलीज कर दी गई थी। शुक्रवार से यह प्रभात सिनेमा में लग गई। फिल्म प्रोड्यूसर प्रीति त्यागी और निर्देशक वैभव त्यागी ने बताया कि फिल्म में दून के कलाकारों ने काम किया है। फिल्म में किरदार निभाने वाले दीपक रावत ने बताया कि पहले दिन दोस्तों संग फिल्म देखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed