फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   state champion daughter

बिन सुविधाओं के किसान की बेटी ने छू लिया 'आसमान'

Wed, 20 Nov 2013 11:19 AM IST
शर्मानंद बिजल्वाण/अमर उजाला, विकासनगर
शर्मानंद बिजल्वाण/अमर उजाला, विकासनगर Updated Wed, 20 Nov 2013 11:19 AM IST
विज्ञापन
state champion daughter

महज दस साल की एक बेटी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्टेट चैंपियन बनकर अपने पिता व गांव का नाम रौशन किया है।

विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड में बीएड की हुई 'बत्ती' गुल

यह कारनामा कर दिखाया है चकराता के दुर्गम गांव बंगार में खेतीबाड़ी कर जीवन गुजर बसर करने वाले किसान सबल सिंह चौहान की बेटी मानसी चौहान ने। हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी में 13-16 नवंबर के बीच हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इस खिलाड़ी की प्रतिभा देख हर कोई दांतों तले अंगुलियां दबाने पर मजबूर हो गया।
विज्ञापन


अपने हुनर का लोहा मनवाया
मानसी महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर में कक्षा पांचवीं की छात्रा है। उसने 50 मीटर, 100 मीटर दौड़ हो या फिर लंबी कूद सभी प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का लोहा मनवाया है। इन प्रतियोगिताओं में मानसी स्टेट चैंपियन बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, जलप्रलय के बाद केदारघाटी में आग ने किया सब 'खाक'

भले ही मानसी का परिवार आर्थिक तौर पर मजबूत न हो लेकिन इस बच्ची के इरादे कितने मजबूत हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसका सपना एथलीट बन ओलंपिक और कामनवेल्थ गेम में देश का प्रतिनिधित्व करने की है।


खास बात यह है कि मानसी ने स्टेट चैंपियन का यह खिताब बड़े-बड़े ग्राउंड में महंगे पीटी शूज पहन प्रैक्टिस कर हासिल नहीं किया, बल्कि स्कूल के ही महज 50 मीटर के ट्रैक पर नंगे पैर दौड़कर हासिल किया है।

पहले भी कर चुकी नाम रोशन
सबल सिंह चौहान की ये बिटिया इससे पहले भी संकुल, ब्लॉक, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में नाम रोशन कर चुकी है। तीन भाई बहनों में सबसे छोटी मानसी अपनी मां के साथ डाकपत्थर स्थित शिवपुरी में किराए के मकान पर रहकर पढ़ाई कर रही है।

वह अपनी कामयाबी का श्रेय अपने स्पोर्ट्स टीचर कुंवर सिंह को देती है। मानसी के पिता का कहना है कि भले ही वह पढ़ लिख न पाए हों, लेकिन वह अपने सभी बच्चों को पढ़ा लिखा देखना चाहते हैं। इसके लिए वे मेहनत भी कर रहे हैं।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed