फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   State cabinet meeting today, many proposals including budget will come, Assembly session starting from June 14

Cabinet Meeting: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, सत्र में पेश होने वाले बजट समेत कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Fri, 10 Jun 2022 10:10 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 10 Jun 2022 10:10 AM IST
सार

मार्च महीने में प्रदेश सरकार विधानसभा में लेखानुदान लाई थी। अब सरकार को जारी वित्तीय वर्ष के लिए पूर्ण बजट लाना है। वित्त विभाग के सूत्रों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष के शेष आठ महीनों के लिए सरकार 41 हजार करोड़ से अधिक की धनराशि का प्रावधान कर सकती है।

विज्ञापन
State cabinet meeting today, many proposals including budget will come, Assembly session starting from June 14
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को शाम पांच बजे राज्य सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में आगामी 14 जून से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में पेश होने वाले बजट समेत कई अन्य प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन


मार्च महीने में प्रदेश सरकार विधानसभा में लेखानुदान लाई थी। अब सरकार को जारी वित्तीय वर्ष के लिए पूर्ण बजट लाना है। वित्त विभाग के सूत्रों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष के शेष आठ महीनों के लिए सरकार 41 हजार करोड़ से अधिक की धनराशि का प्रावधान कर सकती है।
विज्ञापन


लेखानुदान में सरकार ने 62 हजार 46 करोड़ रुपये से अधिक के बजटीय अनुमान में से 21 हजार 116 करोड़ से अधिक की धनराशि चार महीने के लिए स्वीकृत की थी। बजट प्रस्ताव के अलावा विधानसभा में पेश होने से पहले कैबिनेट में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पर भी चर्चा हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham : राजस्थान के तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत, अब तक 68 यात्री तोड़ चुके दम

इसके अलावा कैबिनेट में कृषि विभाग की मुख्यमंत्री किसान प्रोत्साहन योजना का प्रस्ताव भी आ सकता है। राज्य पशुधन मिशन योजना का ड्राफ्ट भी तैयार है और इसके भी कैबिनेट के समक्ष लाए जाने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग एलोपैथी डॉक्टरों के आ जाने के बाद अधिसंख्य हो गए 80 दंत चिकित्सकों को दंत चिकित्सक संवर्ग में समायोजित करने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed