{"_id":"62a2b86ae22a01202c178ee7","slug":"chardham-yatra2-022-rajasthan-pilgrim-dies-of-heart-attack-in-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath Dham : राजस्थान के तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत, अब तक 68 यात्री तोड़ चुके दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath Dham : राजस्थान के तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत, अब तक 68 यात्री तोड़ चुके दम
Fri, 10 Jun 2022 09:18 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 10 Jun 2022 09:18 AM IST
सार
राजस्थान निवासी भूपेंद्र कुमार चौहान पत्नी, दो बच्चों के साथ केदारनाथ पहुंचे थे। वह, बाबा के दर्शनों के लिए मंदिर परिसर में खड़े थे, तभी उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों द्वारा पुलिस की मदद से उन्हें स्थानीय विवेकानंद अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
तीर्थयात्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाबा केदार के दर्शनों के लिए केदारनाथ पहुंचे राजस्थान के भाट मोहल्ला, अकोला, चित्तौडगढ़ निवासी 54 वर्षीय भूपेंद्र कुमार चौहान पुत्र गहरी लाल चौहान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। केदारनाथ यात्रा में अभी तक 68 यात्रियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को राजस्थान निवासी भूपेंद्र कुमार चौहान पत्नी, दो बच्चों के साथ केदारनाथ पहुंचे थे। वह, बाबा के दर्शनों के लिए मंदिर परिसर में खड़े थे, तभी उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों द्वारा पुलिस की मदद से उन्हें स्थानीय विवेकानंद अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Loot in Kashipur: काशीपुर में पीएनबी से दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, बदमाशों की धरपकड़ के लिए सीमाएं सील
विज्ञापन
यात्रा मैनेजमेंट फोर्स के छह जवानों ने शव को हेलीपैड तक पहुंचाया, जहां से एयर लिफ्ट कर शव फाटा पहुंचाया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अभी तक यात्रा में 68 यात्रियों की मौत हो चुकी है।