मोदी को मात देने के लिए कांग्रेस में होगा स्टार वार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में मोदी की लहर खत्म करने के लिए अब कांग्रेस स्टार वार की तैयारी में है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश्ा रावत ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य को सौंपी है।
पढ़ें, भाजपा को जिताने लोकसभा चुनाव में उतरेंगे एनडी तिवारी
गढ़वाल में 13 और कुमाऊं में 12 रैलियां होंगी। स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का भी नाम है।
प्रतिद्वंद्वी पार्टी से पिछड़ चुकी है कांग्रेस
प्रत्याशियों की घोषणा में कांग्रेस पहले ही प्रतिद्वंद्वी पार्टी से पिछड़ चुकी है। प्रत्याशियों की आनाकानी को लेकर पार्टी को नाम घोषित करने में काफी देर हो गई।
पढ़ें, 'पाताल' में है उत्तराखंड का यह अंतिम मतदान केंद्र
अब पार्टी प्रतिद्वंद्वी से पीछे नहीं रहना चाहती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दस सीटों, दिल्ली और हरियाणा में वोटिंग हो चुकी है। इसके बाद चुनाव प्रचार से खाली हो रहे स्टार प्रचारक उत्तराखंड का रुख करेंगे।
जनता को लुभाएंगे ये स्टार
उत्तराखंड में सात मई को मतदान होना है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि राज्य की प्रभारी अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, गुलाम नबी आजाद, सुशील कुमार शिंदे, मोतीलाल बोरा, आस्कर फर्नाडीज, राजीव शुक्ला, मुकुल वासनिक, कपिल सिब्बल, मोहसिना किदवई, राजबब्बर, सचिन पायलट समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के भी आने की उम्मीद है।
पढ़ें, यहां जीतने के लिए दूसरे 'ग्रह' पर जाते हैं नेताजी
उन्होंने बताया कि स्टार प्रचारकों की गढ़वाल में 13 और कुमाऊं में 12 रैलियां कराई जाएंगी। श्री रावत ने बताया कि अभी तिथियों और स्थान का निर्धारण नहीं हुआ है।
पहले बड़े नेताओं से अनुमति ली जाएगी। दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने बताया कि 20 अप्रैल के बाद ही रैलियों की शुरुआत होगी।
तिवारी सोचकर लेंगे फैसला : सीएम
पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के चुनाव लड़ने पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सियासत में उनका एक मुकाम है।
पढ़ें, भाजपा को जिताने लोकसभा चुनाव में उतरेंगे एनडी तिवारी
श्री तिवारी का कद बहुत ऊंचा है, उनके लिए सबके दिलों में आदर है। उन्हें भरोसा है कि श्री तिवारी चुनाव लड़ने के निर्णय पर पुनर्विचार अवश्य करेंगे।
मोदी, राजनाथ और आडवाणी की भी होंगी जनसभाएं
भाजपा के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेता एवं स्टार प्रचारक उत्तराखंड में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
भाजपा केंद्रीय कार्यालय ने उत्तराखंड के लिए नरेंद्र मोदी की तीन जनसभाएं प्रस्तावित की हैं। जनसभाओं की तिथि और जगह फिलहाल तय नहीं हैं।
पढ़ें, 'पाताल' में है उत्तराखंड का यह अंतिम मतदान केंद्र
प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत और प्रदेश के शीर्ष नेताओं को जनसभाओं के लिए जगह तय करनी हैं।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र मोदी की हरिद्वार, रुद्रपुर और अल्मोड़ा में जनसभाएं हो सकती हैं। राजनाथ सिंह की हल्द्वानी और स्टार प्रचारकों की भी काशीपुर क्षेत्र में जनसभाएं हो सकती हैं।