फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Staff not found on duty during inspection, orders

Dehradun News: निरीक्षण में ड्यूटी पर नहीं मिला स्टाफ, वेतन रोकने के आदेश

Fri, 10 May 2024 05:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Staff not found on duty during inspection, orders
सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बृहस्पतिवार को कई स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। वह सुबह नौ बजे डोईवाला ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुधली पहुंचे। यहां पर सभी स्टाफ ड्यूटी से नदारद मिला। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भानियावाला का निरीक्षण किया। यहां भी डॉक्टर, एएनएम और सफाईकर्मी अनुपस्थित मिले। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपोखरी का निरीक्षण किया। हालांकि, यहां पर सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित मिले।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्रों में मिली लापरवाही पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला के चिकित्सा अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है। पीएचसी दूधली और भानियावाला में अनुपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने चिकित्सा इकाइयों में उपस्थिति पंजिका, साफ-सफाई, चिकित्सा जांच उपकरण, औषधि स्टॉक, कोल्ड चेन और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन




निरीक्षण कर सीएमओ कार्यालय को भेजें रिपोर्ट



सीएमओ ने जिले की सभी चिकित्सा इकाइयों के चिकित्सा अधीक्षकों, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह नियमित रूप से अपने चिकित्सा इकाइयों का निरीक्षण करें। कमियों को दूर करके व्यवस्थाओं को सुचारु बनाएं। निरीक्षण आख्या सीएमओ कार्यालय को प्रस्तुत करें। सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को समय-समय पर चिकित्सा इकाइयों का औचक निरीक्षण करने और निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed