फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   St Mary's School won the debate

वाद विवाद में सेंटमैरी स्कूल विकासनगर ने मारी बाजी

Mon, 02 Aug 2021 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
St Mary's School won the debate
सीबीएसई सहोदय स्कूल पछवादून कॉन्प्लेक्स की ओर से वर्ष 2021-22 की प्रथम अंतर विद्यालय प्रतियोगिता उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर वाद विवाद प्रतियोगिता के रूप में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के विषय ‘आरक्षण भारतीय समाज को बांट रहा है’ पर प्रत्येक विद्यालय से पक्ष और विपक्ष पर विचार प्रस्तुत किए। इसमें सेंट मैरी स्कूल विकासनगर विजेता रहा, जबकि ब्रिस्टल पब्लिक स्कूल राजावाला दूसरे और डिफेंस पब्लिक स्कूल छरबा तृतीय रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता जूनियर वर्ग कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए थी। इनमें विजेता स्कूलों के अतिरिक्त सेपियंस स्कूल विकासनगर एवं हरबर्टपुर, ब्राइट एंजल स्कूल, एनफील्ड स्कूल, शिवालिक एकेडमी, दून पब्लिक स्कूल, अल्टस इंटरनेशनल स्कूल, सनरेज स्कूल एवं एसएन मेमोरियल भाऊवाला शामिल रहे। संचालन मेजबान ब्रिस्टल पब्लिक स्कूल की अध्यापिका भारती रतूड़ी एवं गायत्री शर्मा ने किया। विजेताओं की घोषणा मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवेश भट्ट ने की। सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को संस्था संरक्षक मंजुला माथुर, मेजर कादिर हुसैन एवं मीडिया कोऑर्डिनेटर नवनीत बिजलवान एवं रश्मि गोयल ने बधाई दी। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुमिता जोशी और रीता भसीन ने निभाई। वाद-विवाद प्रतियोगिता में सेंटमैरी स्कूल की आरोही गुप्ता एवं तनीषा पांडे प्रथम, ब्रिस्टल की आरोही बर्थवाल एवं नेहा राणा द्वितीय और डिफेंस पब्लिक स्कूल की वैदेही शर्मा एवं मानसी श्रेष्ठा तृतीय रही।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा 11 को
सहसपुर। जवाहर नवोदय स्कूल शंकरपुर सहसपुर में शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा 11 अगस्त बुधवार को आयोजित की जाएगी। प्राचार्य अंजुला ने बताया कि परीक्षा छह विकासखंड के छह परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed