फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SSSC Paper Leak: Two accused gave exam and also passed

SSSC Paper Leak: गिरोह बनाकर लीक किया था पेपर, दो आरोपियों ने खुद दी परीक्षा और पास भी हो गए

Mon, 25 Jul 2022 04:00 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Jul 2022 04:00 AM IST
सार

आरोपी मनोज जोशी और गौरव नेगी खुद भी परीक्षा में बैठे और पास हो गए। मेरिट में मनोज का 42वां और गौरव नेगी का 53वां स्थान था।

विज्ञापन
SSSC Paper Leak: Two accused gave exam and also passed
परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा का पेपर बाकायदा गिरोह बनाकर लीक किया गया था। जयजीत सिंह इसका मास्टर माइंड बताया जा रहा है। उसने ही आयोग के दफ्तर में जाकर परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न अन्य आरोपियों को उपलब्ध कराए थे। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि प्रश्नों के बदले अभ्यर्थियों से 10 से 15 लाख रुपये लिए गए थे। यही नहीं, दो आरोपी मनोज जोशी और गौरव नेगी खुद भी परीक्षा में बैठे और पास हो गए। मेरिट में मनोज का 42वां और गौरव नेगी का 53वां स्थान था। मनोज अल्मोड़ा के लोअर कोर्ट में बाबू है।

विज्ञापन


SSSC Paper Leak: आउटसोर्स कंपनी के प्रोग्रामर ने लीक किया था पेपर, एवज में मिले थे 60 लाख रुपये
विज्ञापन


एसटीएफ की गिरफ्त में आए सभी छह आरोपी एक-दूसरे के माध्यम से आपस में मिले थे। मनोज जोशी वर्ष 2014 से 2018 तक रायपुर स्थित आयोग के कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। 2018 में विभागीय शिकायत पर उसे हटा दिया गया था। जयजीत दास गोपनीय कार्य करने वाली आउटसोर्स एजेंसी आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन इंडिया में कंप्यूटर प्रोग्रामर है। आयोग के कार्य के लिए अक्सर उसका कार्यालय में आना-जाना था। इसी दौरान उसकी मुलाकात बालकिशन जोशी से हुई थी। वहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाला दूसरा आरोपी मनोज जोशी का भी आयोग के कार्यालय परीक्षाओं की जानकारी के संबंध में आना-जाना था। इस कारण उसकी भी दोस्ती मनोज जोशी से हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह डालनवाला स्थित डेल्टा डिफेंस कोचिंग इंस्टीट्यूट में परीक्षा की तैयारी करता था। यहां उसकी पहचान कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर कुलबीर सिंह से हुई थी। कुलवीर के माध्यम से उसकी पहचान शूरवीर सिंह और अतर सिंह चौहान से हुई थी। एक और आरोपी गौरव नेगी, जो एक निजी स्कूल में शिक्षक है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है, उसकी मुलाकात भी मनोज जोशी से परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर हुई थी। इसके बाद सभी ने गिरोह बनाकर परीक्षा में गड़बड़ी की योजना बनाई। फिर दोनों मनोज ने कंप्यूटर प्रोग्रामर जयजीत से मुलाकात की और योजना के बारे में बताया। पेपर लीक कराने के लिए तीनों के बीच 60 लाख रुपये में डील हुई। इसके बाद जयजीत ने आयोग के दफ्तर में जाकर परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का डाटा तैयार कर मनोज जोशी के माध्यम से अन्य आरोपियों को दे दिए।

रामनगर के रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को याद कराए थे प्रश्न

जयजीत की ओर से प्रश्न उपलब्ध कराए जाने के बाद मनोज जोशी, कोचिंग डायरेक्टर कुलवीर सिंह, शूरवीर सिंह चौहान गौरव ने परीक्षा तिथि से एक दिन पूर्व अभ्यर्थियों को रामनगर स्थित एक रिजॉर्ट में बुलाया था। वहां मनोज के नाम से तीन कमरे बुक थे। इसके बाद पैैसे देने वाले अभ्यर्थियों को प्रश्न याद कराए गए। अगली सुबह उन्हें परीक्षा केंद्र पहुंचा दिया गया था। एसएसपी ने बताया कि फिलहाल अभ्यर्थियों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है कि वे कितने थे और कौन-कौन से सेंटर पर परीक्षा देने गए थे। अभी तक जो बात सामने आई है, उसके अनुसार अधिकतर अभ्यर्थियों ने देहरादून और हरिद्वार में परीक्षा दी थी।

आयोग की अन्य परीक्षाएं भी संदेह के घेरे में 
स्नातक स्तर की परीक्षा में धांधली का खुलासा होने के बाद अब आयोग की अन्य परीक्षाएं भी संदेह के घेरे में आ गई हैं। क्योंकि, जो गिरोह पकड़ा गया है, उसके सभी सदस्य वर्ष 2015 से आपस में मिलते रहे हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि गिरोह ने कहीं अन्य परीक्षाओं में भी गड़बड़ी तो नहीं की है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि फिलहाल तो ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन आरोपियों से पूछताछ जारी है। साथ ही मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जो सामने आएगा, उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed