फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ssp haridwar Inspection for President Ramnath kovind iit Roorkee Convocation visit

हरिद्वार में एक घंटे रुकेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, एसएसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Tue, 01 Oct 2019 08:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Oct 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
Ssp haridwar Inspection for President Ramnath kovind iit Roorkee Convocation visit
रूट का जायता लेते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

आगामी चार अक्टूबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हरिद्वार दौरे को को देखते हुए तमाम व्यवस्थाएं जांची जा रही हैं। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने सोमवार को भेल स्टेडियम स्थित हेलीपैड से लेकर हरिहर आश्रम होते हुए पूरे रूट का जायजा लिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राष्ट्रपति का आने वाली चार अक्तूबर को आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने का कार्यक्रम है। 
विज्ञापन


इसके बाद वह हरिद्वार में कनखल के हरिहर आश्रम में पहुंचकर जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर भेल स्टेडियम में उतरेगा। फिर वहां से वह वाया सड़क मार्ग हरिहर आश्रम पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति का कार्यक्रम करीब एक घंटे का है। पहले वे भेल स्टेडियम में पहुंचेगे। फिर पूरे रूट से होते हुए सीधे हरिहर आश्रम पहुंचे। कार्यक्रम से एक दिन पूर्व रिहर्सल होगी। एसएसपी ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है। सारा फोकस चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था पर है। इस दौरान  एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed