फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SSP gave instructions to install reflector tape

Dehradun News: एसएसपी ने चेकिंग बैरियर पर रिफलेक्टर टेप लगाने के दिए निर्देश

Wed, 20 Nov 2024 03:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
SSP gave instructions to install reflector tape
एसएसपी अजय सिंह ने सोमवार की देर रात पछवादून क्षेत्र में रात्रिकालीन चेकिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी बैरियर पर पुलिसकर्मी तैनात मिले। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के पास उपलब्ध हथियारों और टॉर्च आदि उपकरणों की जांच की। उन्होंने आगे कोहरे की संभावना को देखते हुए सभी चेकिंग बैरियर पर रिफलेक्टर टेप लगाने के निर्देश दिए। कहा कि शराब पीकर, तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों पर प्रभावी कार्रवाई करें।
विज्ञापन


सर्दियों में ठंड बढ़ने के साथ आपराधिक घटनाओं और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में पुलिस का मुस्तैद रहना जरूरी है। इसी की समीक्षा के लिए एसएसपी देर रात अधिकारियों के साथ निरीक्षण पर निकले। उन्होंने प्रेमनगर, सेलाकुई और सहसपुर थाना क्षेत्र में आठ चेकिंग बैरियरों का निरीक्षण किया। बैरियर पर मौजूद पुलिसकर्मियों से उनके पास उपलब्ध हथियार, टॉर्च और वायरलेस उपकरण आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि संदिग्ध गतिविधि वाले व्यक्तियों को संबंधी थाने में ले जाकर सत्यापन कराएं। रात के समय शराब पीकर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई करें। उन्होंने सहसपुर थाना प्रभारी मुकेश त्यागी और सेलाकुई थाना प्रभारी शैंकी कुमार को क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त और चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण में दौरान एसएसपी के साथ मौजूद एसपी देहात लोकजीत सिंह ने बताया कि सभी जगह रात्रिकालीन चेकिंग व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। दो स्थानों पर रिफलेक्टर टेप की कमी थी। एसएसपी ने बैरियर पर पर्याप्त रिफलेक्टर टेप लगाने के निर्देश दिए है। इस दौरान सीओ विकासनगर भाष्कर लाल शाह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed