फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ssp ajay rautela press conference in dehhradun

एसएसपी रौतेला के सामने कई अबूझ 'पहेली'

Sat, 08 Feb 2014 10:47 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 08 Feb 2014 10:47 AM IST
विज्ञापन
ssp ajay rautela press conference in dehhradun

राजधानी देहरादून के एसएसपी अजय रौतेला ने कहा कि पुलिस की सक्रियता बढ़ाकर क्राइम कंट्रोल किया जाएगा। महिलाओं और बुजुर्गों का खास ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन


संवेदनशील स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस नजर आएंगी। सभी मातहतों को इसके निर्देश दे दिए गए हैं। शुक्रवार दोपहर पुलिस कार्यालय में एसएसपी पत्रकारों से मुखातिब हुए।
विज्ञापन


रौतेला ने कहा कि वे अभी सभी प्रकोष्ठों और थानेदारों के काम की समीक्षा कर रहे हैं। हत्याओं के खुलासे के लिए होमीसाइड सेल को जवाबदेह बनाकर थाना पुलिस की सक्रियता भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ से भी सहयोग लेंगे। भूमाफिया और अवैध खनन पर भी कार्रवाई होगी। पुलिस कंट्रोल रूम को सशक्त बनाकर त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस लगाई जाएगी। रात को सड़कों और गलियों में गश्त बढ़ाकर चोरी व स्ट्रीट क्राइम पर लगाम लगाएंगे।

आज भी पहेली बने यह मामले
- राजेश शर्मा हत्याकांड: 7 सितंबर 2013 को पूर्व जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. जेपी शर्मा की पत्नी राजेश शर्मा (70) की घर में ही दिनदहाड़े धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। आज तक हत्यारें पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।

- नीरू सैनी हत्याकांड: 10 सितंबर 2013 को बदमाशों ने तेगबहादुर रोड स्थित पॉश एरिया में दिनदहाड़े ठेकेदार सतेंद्र सैनी की पत्नी नीरू सैनी (40) की धारदार हथियार से चेहरे पर वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस आज तक हत्या का मोटिव भी पता नहीं लगा पाई।

- वीडीओ हत्याकांड: बीती 16 दिसंबर को शक्ति विहार (माजरा) निवासी सहसपुर के ग्राम विकास अधिकारी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाशों का पता होने के बावजूद पुलिस किसी को पकड़ नहीं पाई है।

- गैंगवार में हत्या: एक जनवरी को तीन शूटरों ने सुबह पौने दस बजे आनंदग्राम, रायपुर में रहने वाले अनिल उर्फ संजय की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस यूपी और दिल्ली की खाक छान रही है। संजय को बुलंदशहर में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। जेल से पैरोल पर छूटने के बाद वह दून में छिपा था। सत्यापन अभियान के बावजूद दून पुलिस को भनक तक नहीं लगी।


- फिरोज अली हत्याकांड: पिछले महीने बदमाशों ने रात को घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर फिरोज अली की हत्या कर दी। बदमाशों का इरादा पड़ोसी किराएदार राहुल की हत्या करने का भी था। इस मामले में मुख्य आरोपी फरार हैं।

- सिर कटी लाश से सनसनी: 13 नवंबर 2013 को राजभवन और सीएम आवास के पास सैन्य एरिया में एक गर्भवर्ती महिला की सिर कटी लाश नग्न हालत में बोरे में मिली थी। इस घटना का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed