{"_id":"5997e4c14f1c1b60678b457e","slug":"ssb-jawan-ready-for-action-in-marginal-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत चौकियों पर जवानों के हौसले बुलंद, हर खतरे से निपटने को हैं तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत चौकियों पर जवानों के हौसले बुलंद, हर खतरे से निपटने को हैं तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
ssb jawan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी सीमांत मुख्यालय के महानिरीक्षक सरवन कुमार उच्च हिमालयी क्षेत्रों की सीमांत चौकियों का निरीक्षण करके वापस लौट आए हैं। आईजी ने बताया कि जवान सीमाओं पर किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सजगता से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा सीमांत क्षेत्र में स्थित ग्रामीणों का जीवन स्तर सुधारने के लिए भी प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर हालात सामान्य हैं। लेकिन जवानों से किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
गनियाद्योली स्थित सीमांत मुख्यालय के आईजी सरवन कुमार ने उच्च हिमालयी क्षेत्र कालापानी, गुंजी, गर्ब्यांग, छियालेख, बुद्धी, लमारी और पांगला आदि सीमांत चौकियों का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान सीमाओं पर तैनात जवानों से भी वह रूबरू हुए।
विज्ञापन
सुरक्षा के संबंध में बातचीत की और जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि एसएसबी सीमाओं की निगहबानी के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भी राहत और बचाव कार्य करती है। सात दिनी दौरे में उनके साथ डीआईजी विक्रम ठाकुर, क्षेत्र संगठक जेएस कपकोटी, 11वीं वाहिनी डीडीहाट के द्वितीय कमान अधिकारी भी मौजूद थे।