{"_id":"69ef4900e9e9741f460bc991","slug":"srinagar-nit-student-who-drowned-no-trace-found-in-alaknanda-students-allege-delay-in-search-operations-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: अलकनंदा में डूबे एनआईटी के छात्र का नहीं लगा सुराग, छात्रों ने सर्च ऑपरेशन में देरी का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: अलकनंदा में डूबे एनआईटी के छात्र का नहीं लगा सुराग, छात्रों ने सर्च ऑपरेशन में देरी का लगाया आरोप
Mon, 27 Apr 2026 05:10 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 27 Apr 2026 05:10 PM IST
सार
छात्र अपने दोस्तों के साथ अलकनंदा नदी तट पर नहाने गया था। इस दौरान वह अचानक अनियंत्रित हो गया और नदी में बह गया।
विज्ञापन
छात्र धरने पर बैठै
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एनआईटी श्रीनगर के बीटेक तृतीय वर्ष (कंप्यूटर साइंस) के तेलंगाना निवासी छात्र के रविवार को अलकनंदा नदी में डूबने के बाद से अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सर्च ऑपरेशन में कथित देरी और संसाधनों की कमी से आक्रोशित छात्रों ने सोमवार को संस्थान का परिसर बंद करा दिया। चिलचिलाती धूप में धरने पर बैठे छात्रों ने प्रशासन और बचाव दलों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने हुए तलाशी अभियान में एनडीआरएफ को शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन
Srinagar: अलकनंदा के तेज बहाव में बहा एनआईटी में पढ़ रहा तेलंगाना का छात्र, चार दोस्तों के साथ गया था नहाने
विज्ञापन
मूल रूप से तेलंगाना निवासी आनंद सोहन रविवार, 26 अप्रैल को अपने दोस्तों के साथ अलकनंदा नदी तट पर गए थे, जहां नहाते समय वह डूब गए। घटना के समय मौजूद रहे छात्र अमन ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद 112 पर सूचना दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बचाव टीम (एसडीआरएफ) के पास करीब डेढ़ घंटे तक कोई उपकरण नहीं था। छात्रों का आरोप है कि बचाव दल यात्रा ड्यूटी में व्यस्त होने का हवाला देता रहा।
विज्ञापन
