{"_id":"69ee0d0cbc71034e56063789","slug":"telangana-student-swept-away-by-strong-currents-of-alaknanda-river-srinagar-2026-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: अलकनंदा के तेज बहाव में बहा एनआईटी में पढ़ रहा तेलंगाना का छात्र, चार दोस्तों के साथ गया था नहाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: अलकनंदा के तेज बहाव में बहा एनआईटी में पढ़ रहा तेलंगाना का छात्र, चार दोस्तों के साथ गया था नहाने
Sun, 26 Apr 2026 06:41 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 26 Apr 2026 06:41 PM IST
सार
श्रीनगर में छात्र आनंद सोहननिवासी तेलंगाना अपने चार दोस्तों के साथ अलकनंदा नदी में नहाने उतरा था। नदी का तेज बहाव होने के कारण वह बह गया।
विज्ञापन
छात्र नदी में डूबा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान श्रीनगर में अध्यनरत एक छात्र नहाने के दौरान अलकनंदा नदी की तेज धारा में बह गया। सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनआईटी श्रीनगर में बीटेक कम्प्यूटर साइंस थर्ड ईयर का छात्र आनंद सोहन (23), निवासी तेलंगाना अपने चार दोस्तों के साथ करीब चार बजे अलकनंदा नदी में नहाने उतरा था। नदी का तेज बहाव होने के कारण वह बह गया।
विज्ञापन
Haridwar: बहादराबाद की एचपीएम इन्फोटेक कंपनी में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी, दो घंटे बाद पाया काबू
विज्ञापन
इस दौरान दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते वह नदी की तेज धारा में बह गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि अलकनंदा नदी में छात्र के बहने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जहां छात्र के खोजबीन के लिए रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है।