फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Srinagar Garhwal Audio of invitation to drink alcohol on Holi viral policeman and home guard suspended

Srinagar Garhwal : होली पर शराब पीने के निमंत्रण का ऑडियो वायरल, चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Mon, 25 Mar 2024 12:12 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Mar 2024 12:12 AM IST
सार

Srinagar Garhwal  News: कार्रवाई के बाद एसआई विजय सैलानी को नया बाजार चौकी प्रभारी बनाया गया है। 

विज्ञापन
Srinagar Garhwal Audio of invitation to drink alcohol on Holi viral policeman and home guard suspended
एसएसपी लोकेश्वर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली श्रीनगर की बाजार चौकी में होली पर शराब के सेवन के लिए आमंत्रण देना तीन पुलिसकर्मियों और दो होमगार्ड को भारी पड़ गया। मामले का ऑडियो वायरल होने के बाद चौकी प्रभारी सहित तीन कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


वहीं, दो होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को संस्तुति भेजी है। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने निलंबन आदेश जारी कर मामले की जांच सीओ श्रीनगर को सौंप दी है। एसएसपी ने बताया, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कोतवाली श्रीनगर की बाजार चौकी में होली के पर्व पर शराब के सेवन के लिए आमंत्रण किया जा रहा है।
विज्ञापन


कहा, पुलिस अधिकारी-कर्मियों की लापरवाही पर कार्रवाई कर चौकी प्रभारी अजय कुमार, महिला कांस्टेबल जमुना, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही चौकी में तैनात होमगार्ड संजय सिंह, विजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति जिला होमगार्ड कमांडेंट को दी है। बताया, मामले की जांच सीओ श्रीनगर को सौंपी गई है। बताया, बाजार चौकी में दरोगा विजय सैलानी को नया चौकी प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed