फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sri ravi shankar and muni chidanand will go UN.

यूएन में योग का डंका बजाएगा योग गुरु का संयोग

Fri, 12 Jun 2015 12:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 12 Jun 2015 12:45 PM IST
विज्ञापन
sri ravi shankar and muni chidanand will go UN.

योग गुरुओं ने योजना बनाई थी कि वे सभी एक साथ एकत्रित होकर 21 जून के दिन न्यूयार्क जाएंगे। मुनि चिदानंद इसके लिए पहल कर रहे थे। योजना थी कि संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल सभी देशों के प्रतिनिधियों को एक साथ भारतीय योग गुरुओं द्वारा योग कराया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

विज्ञापन


न्यूयार्क के संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय जाने का श्रेय आर्ट ऑफ लिविंग के संयोजक श्रीश्री रविशंकर को मिला है। उन्हें संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने निमंत्रण भेजा है। केंद्र सरकार की ओर से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज उन्हें साथ लेकर जाएंगी। ऐसा निमंत्रण अन्य किसी योग गुरु को मिलने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


अलबत्ता संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रम में अमेरिका के योग गुरुओं को आमंत्रित किया गया है। मुनि चिदानंद महाराज ने अपनी योजना को कार्यरूप प्रदान करने के लिए कई स्थानों पर बैठकें की थीं। हरिद्वार में उन्होंने प्रेस से वार्ता कर कहा था कि सभी योग गुरु 21 जून को अमेरिका में शंखनाद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में एक लाख स्थानों पर रामदेव का योग

sri ravi shankar and muni chidanand will go UN.

मुनि चिदानंद महाराज ने कहा था कि इस संबंध में राष्ट्रपति ओबामा से भी वार्ता की जाएगी। कोशिश रहेगी कि स्वयं ओबामा भी अमेरिका में किसी स्थान पर योग शिविर में भाग लें। योग गुरुओं की अपनी-अपनी महत्वाकांक्षाओं के चलते मुनि महाराज की योजना परवान न चढ़ सकी।

बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ की ओर से देश के एक लाख स्थानों पर योग कराने की तैयारियां चल रही हैं। योगपीठ के साथ-साथ भारत स्वाभिमान ट्रस्ट व इसकी जिला इकाइयां भी इस कार्यक्रम में भाग ले रही हैं। बाबा रामदेव के योग कार्यक्रम देश के सभी जनपदों में चल रहे हैं।

बाबा दावा करते आए हैं कि छह लाख से अधिक गांवों और शहरों में उनके द्वारा योग पहुंचाया जा चुका है। अब 21 जून को एक लाख स्थानों पर योग कराने की तैयारी है। इस दिन बाबा स्वयं दिल्ली रहेंगे।

जबकि हरिद्वार का दायित्व आचार्य बालकृष्ण के जिम्मे रहेगा। केंद्र सरकार की ओर से राजपथ का मौखिक आमंत्रण बाबा को मिल चुका है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लिखित निमंत्रण पहुंच चुका है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed