फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sri krishna and shiv become valentine

कान्हा और भोले को ही बना लिया ‘वैलेंटाइन’

Fri, 14 Feb 2014 11:17 AM IST
कौशल सिखौला/ अमर उजाला, हरिद्वार
कौशल सिखौला/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 14 Feb 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
sri krishna and shiv become valentine

धर्मनगरी हरिद्वार में भक्तिरस में डूबी कई महिला विभूतियों ने अपना ‘वैलेंटाइन’ कभी कान्हा तो कभी भोले बाबा को बना कर अपना पूरा जीवन दिव्य प्रेम को समर्पित कर दिया है।

विज्ञापन


पढ़ें, रेल बजट: कुमाऊं को सौगात, गढ़वाल खाली हाथ
विज्ञापन


कोई गंगा प्रेम में इस कदर डूबा कि ताउम्र उबर नहीं पाया। परमात्मा की अनंत साधना में लीन कई भक्तिनें अपने ढंग से ‘वैलेंटाइन डे’ मना रही हैं।

कान्हा के प्रेम में बिता दिया जीवन

sri krishna and shiv become valentine

ढाका से आकर आनंदमयी (मां) बनी साध्वी को भला कौन नहीं जानता। उन्होंने पूरा जीवन कान्हा और गंगा के प्रेम में बिता दिया।

पढ़ें, दूसरों की अंगुली थाम बदली आदिवासी महिलाओं की जिंदगी

पूर्व उपराष्ट्रपति गोपाल स्वरूप पाठक की युवा पुत्रियां अरुणा और शांता तमाम वैभव छोड़कर मां आनंदमयी की शरण में आ गई और गंगा की होकर रह गई। युवा शांता ने तो यहीं प्राणों का उत्सर्ग कर दिया। अरुणा आज भी साधना में लीन हैं।

गंगा मां को समर्पित

sri krishna and shiv become valentine

भागीरथी नगर की रानी मां लाहिड़ी महाशय की परंपरा से जुड़ी थीं। रानी मां ने कब हरिद्वार आकर स्वयं को गंगा को समर्पित कर दिया। रानी मां आज भी भक्ति का पर्याय बनी हुई हैं।

पढ़ें, एक अप्रैल से उत्तराखंड में जांच और इलाज मिलेगा मुफ्त

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की परंपरा में दीक्षित मां ज्ञानमयी ने पूरा जीवन वेदांत को समर्पित कर दिया। कनखल के आश्रम में रह रही ज्ञानमयी सरीखे वेदांत के विद्वान उत्तर भारत में बहुत कम हैं।

विज्ञापन

भोले की ही होकर रह गई

sri krishna and shiv become valentine

पिथौरागढ़ के बड्डा ग्राम की संतोषी सात वर्ष की आयु में घर से निकल कर भक्ति की धारा में बह चुकी हैं। मां संतोषी शिव की ससुराल कनखल में क्या आईं, भोले की ही होकर रह गई।

पढ़ें, गांव की तस्वीर बदलने चला आईटी इंजीनियर

जालंधर से गंगा नहाने आई मां सुमित्रा की साधना भी अद्भुत है। गंगा की प्रेमडोर से ऐसी खिंचीं कि वापस नहीं लौटीं। उनकी साधना की धारा कनखल के गंगा तट पर बहने लगी।

पढ़ें, IIT रुड़की में छात्र की आत्महत्या से हड़कंप

इसी तरह सदानंदमयी, राधिका, अजरा, मैत्रेयी, प्रवर्तिका आदि कन्हैया प्रेमियों ने अपने जीवन की बागडोर गृहस्थ को सौंपने के बजाय कान्हा को सौंप दी।

‘जश्न-ए-इश्का’ आज

sri krishna and shiv become valentine

साल भर में आने वाला प्यार का दिन आ ही गया। ‘जश्न-ए-इश्का’ यानी वेलेंटाइन डे पर युवा जोड़े एक दूसरे से प्यार जताकर जिंदगी भर साथ देने का वायदा करेंगे।

पढ़ें, रेल बजट: कुमाऊं को सौगात, गढ़वाल खाली हाथ

करीब एक हफ्ते से इस खास दिन के इंतजार में बाजार भी सज-धज चुका है। फूल, चॉकलेट, गिफ्ट की भी खूब खरीदारी की उम्मीद है।

पढ़ें, दूसरों की अंगुली थाम बदली आदिवासी महिलाओं की जिंदगी

इससे पहले गुरुवार को युवाओं ने किस डे मनाया। एक सप्ताह तक अलग-अलग डे मनाने के बाद शुक्रवार को वेलेंटाइन डे की तैयारी मुकम्मल है। इसके लिए बाजार में आकर्षक उपहारों संग बुके भी सज गए हैं। लोगों ने ऑनलाइन बुकिंग भी करा ली है।

पढ़ें, एक अप्रैल से उत्तराखंड में जांच और इलाज मिलेगा मुफ्त

शुक्रवार को कई जोड़े एक-दूसरे को सरप्राइज गिफ्ट देंगे तो कुछ दिन को यादगार बनाने के लिए घूमने या फिल्म देखने की प्लानिंग भी कर चुके हैं। रेस्टोरेंट, पिकनिक स्पॉट और मल्टीप्लेक्सेस भी युवाओं को रिझाने के लिए खास तैयारी कर चुके हैं।

वैलेंटाइन पर शादी बन जाएगी खास

sri krishna and shiv become valentine

लक्ष्मण चौक स्थित एमडीडीए कॉलोनी की कीर्ति जायसवाल की शादी पीयूष पाठक से वैलेंटाइन डे यानी आज के दिन है।

पढ़ें, गांव की तस्वीर बदलने चला आईटी इंजीनियर

कीर्ति ने बताया कि वह चाहती थी कि उनकी शादी यादगार हो। वैलेंटाइन डे होने से मंगेतर भी बेहद खुश हैं। दोस्त भी कह रहे हैं कि प्यार के दिन शादी हो रही है, क्या बात है!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed