फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   squandering of groundwater send you in jail

भूजल की फिजूलखर्ची की तो जाएंगे जेल

Sun, 17 Jul 2016 05:57 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 Jul 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
squandering of groundwater send you in jail
Jail

तेजी से घट रहे भूगर्भ जल को सहेजने के लिए शासन ने सख्ती से कानून लागू कर दिया है।

विज्ञापन


अगर बोरिंग करके या नलकूप से कोई भूगर्भ जल की फिजूलखर्ची करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और जेल जाएगा। इसके साथ ही शासन ने अब ग्रुप हाउंसिंग में वर्षा जल संचयन सिस्टम बनाना अनिवार्य कर दिया है। डीएम खुद जाकर सत्यापन करेंगे। शासनादेश का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई तय है।

भूगर्भ जलस्रोतों के घटने से पेयजल विभाग की साढ़े तीन सौ परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। इससे प्रदेश के कई जिलों में पीने के पानी की दिक्कत हो गई। भूगर्भ जल की फिजूलखर्ची और बर्बादी रोकने के लिए शासन कई बार चेतावनी भी जारी कर चुका है, लेकिन स्थिति न सुधरने पर अब जल नीति के तहत इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह की ओर से जारी शासनादेश में सिंचाई विभाग को निर्देश दिए गए कि दोषी व्यक्ति के खिलाफ अधिनियम के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करें। भूजल के अपव्यय पर बोरिंग और नलकूप बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही बोरिंग कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही शासन ने व्यक्तिगत निर्माण और ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट में वर्षा जल संचयन सिस्टम बनाना अनिवार्य कर दिया है। शासन इस संबंध में कई बार निर्देश दे चुका है, लेकिन अब इस बिंदु को भी जल नीति में शामिल कर लिया गया है। किसी भी हाउसिंग प्रोजेक्ट का नक्शा बिना वर्षा जल संचयन सिस्टम के पास नहीं होगा।


ग्रुप हाउसिंग में वर्षा जल संचयन सिस्टम की जिम्मेदारी डीएम को दे दी गई है। शासनादेश में कहा गया है कि ग्रुप हाउसिंग मामलों में जिलाधिकारियों से जांच कराई जाएगी। शासनादेश का उल्लंघन पाए जाने पर डेवलपर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आवासीय प्रोजेक्ट में वर्षा जल संचयन अनिवार्य किए जाने के मामले में केंद्र ने भी प्रदेश शासन को दिशा-निर्देश जारी किया है। सचिव पेयजल अरविंद सिंह ह्यांकी ने बताया कि शासनादेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed