फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sports News Foreign coaches will give training to Uttarakhand players Read more updates in hindi

Uttarakhand: प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे विदेशी कोच, सीएम खेल विकास निधि में की गई व्यवस्था

Sun, 16 Apr 2023 10:38 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा
बिशन सिंह बोरा Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 16 Apr 2023 10:38 AM IST
सार

उत्तराखंड में अगले साल 38वें राष्ट्रीय खेल होने हैं। इन खेलों में राज्य के खिलाड़ी अधिक पदक जीत सकें इसके लिए सरकार राज्य के खेल प्रशिक्षकों के साथ ही विदेशी कोच से भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित दिलाने की तैयारी है।

विज्ञापन
Sports News Foreign coaches will give training to Uttarakhand players Read more updates in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड के खिलाड़ियों को विदेशी कोच भी प्रशिक्षण दे सकेंगे। अपर सचिव एवं खेल विभाग के निदेशक जितेंद्र सोनकर के मुताबिक मुख्यमंत्री खेल विकास निधि में इसकी व्यवस्था की गई है। यदि किसी खिलाड़ी को विदेशी कोच की जरूरत है, तो उसके लिए विदेशी खेल प्रशिक्षक रखे जाएंगे।

विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के मुताबिक पंजाब एवं कुछ अन्य राज्यों ने पहले से अपने खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए इसकी व्यवस्था की हुई है। उत्तराखंड में अगले साल 38वें राष्ट्रीय खेल होने हैं। इन खेलों में राज्य के खिलाड़ी अधिक पदक जीत सकें इसके लिए सरकार राज्य के खेल प्रशिक्षकों के साथ ही विदेशी कोच से भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित दिलाने की तैयारी है।
विज्ञापन


देश के अन्य राज्यों में इसकी व्यवस्था के अध्ययन के लिए खेल विभाग की ओर से हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, यूपी आदि राज्यों की भी रिपोर्ट मांगी गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कुछ राज्यों की रिपोर्ट मिल चुकी है। कुछ अन्य राज्यों की रिपोर्ट मिलने के बाद इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों की जो मेजबानी मिली
उत्तराखंड ओलंपिक संघ के सचिव डीके सिंह का कहना है, उत्तराखंड देवभूमि और वीरभूमि के नाम से जाना जाता है। सेना में राज्य के सबसे अधिक जवान अपनी शहादत देते हैं। देवभूमि, वीरभूमि के साथ ही राज्य खेल भूमि के रूप में भी जाना जा सके इसके लिए विदेशी कोच हो या फिर कोई अन्य व्यवस्था सभी संभावनाओं को तलाशा जाना चाहिए। उन्होंने कहा प्रयास किया जाना चाहिए कि उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों की जो मेजबानी मिली है उसमें राज्य के खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक जीत सकें।

राज्य में अधिकतर पदों पर संविदा पर हैं खेल प्रशिक्षक

राज्य में अधिकतर पदों पर संविदा पर खेल प्रशिक्षक तैनात हैं। हालांकि विभाग ने पूर्व में 60 खेल प्रशिक्षक के पदों के लिए नियुक्ति निकाली, लेकिन विभाग को मात्र 28 खेल प्रशिक्षक मिले।

ये भी पढ़ें...Mussoorie: पहाड़ों की रानी का वीकेंड पर दिखा ऐसा नजारा, 70 फीसदी होटल पैक, सैलानियों की भीड़ से व्यापारी खुश

मुख्यमंत्री खेल विकास निधि के प्रस्ताव को पिछली कैबिनेट में मंजूरी मिल चुकी है। उसमें व्यवस्था है किसी खिलाड़ी को यदि विदेशी कोच की जरूरत है तो उसके लिए इसे उपलब्ध कराया जाएगा। -जितेंद्र सोनकर, अपर सचिव एवं खेल निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed