फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sports Minister Rekha Arya said National Games are to be organized in Uttarakhand in 2024

उत्तराखंड: खेल भूमि के लिए भी जाना जाएगा प्रदेश, मंत्री ने कहा- राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की चल रही तैयारी

Thu, 10 Nov 2022 05:04 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल।
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 10 Nov 2022 05:04 PM IST
सार

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से उत्तराखंड का गौरव बढ़ेगा। ग्रामीण प्रतिभा के लिए खेल महाकुंभ, खेल छात्रवृत्ति, न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय हॉल बनाने की पहल की जा रही है। खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए जिलास्तर पर कोच की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Sports Minister Rekha Arya said National Games are to be organized in Uttarakhand in 2024
मंत्री रेखा आर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि वर्ष 2024 में उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है। इसके लिए तैयारी की जा रही है और करीब 90 फीसदी कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड खेल भूमि के रूप में भी जाना जाए।

विज्ञापन


डीएसए मैदान में हुई संक्षिप्त वार्ता में रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से उत्तराखंड का गौरव बढ़ेगा। ग्रामीण प्रतिभा के लिए खेल महाकुंभ, खेल छात्रवृत्ति, न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय हॉल बनाने की पहल की जा रही है। खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए जिलास्तर पर कोच की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य महिला सशक्तिकरण समेत विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हालांकि स्वास्थ्य, शिक्षा समेत कई चुनौतियां हैं लेकिन विकास भी अपेक्षा से अधिक हो रहा है। प्रत्येक पांच किमी में विद्यालय और मिनी स्वास्थ्य केंद्र की पहल इसका प्रमाण है। पर्यटन में भी प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...हरिद्वार:  निर्मल अखाड़े में घुसा दूसरा गुट, जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने एक गुट के मुखिया को हिरासत में लिया


राज्य आंदोलनकारियों की उपेक्षा के सवाल पर कहा कि कई आंदोलनकारियों ने अपनी बात रखी, प्रशासन की तारीफ भी की। दिल्ली में पौड़ी की युवती से दुष्कर्म के आरोपियों के बरी होने, अंकिता हत्याकांड के सवाल पर उन्होंने मामला न्यायालय में होने की बात कहकर इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। कहा कि न्याय के मंदिर का सभी को सम्मान करना चाहिए। जनहित के हर मुद्दे पर सरकार न्याय के बड़े मंदिर में जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed