फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sports in school

सिर्फ खेलकूद है इस स्कूल की पढ़ाई

Wed, 06 Nov 2013 08:22 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
अमर उजाला, कोटद्वार Updated Wed, 06 Nov 2013 08:22 PM IST
विज्ञापन
sports in school

शिक्षक की तैनाती नहीं होने गुस्साए स्कूल के छात्रों और अभिभावकों ने विभाग के खिलाफ उपजिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। अभिभावकों को कहना था कि तीन साल व्यवस्था से काम चलाया जा रहा है। जिसके चलते आए दिन स्कूल बंद हो जाता है।  

विज्ञापन


अभिभावक धरने पर बैठे
बुधवार को कोटद्वार तहसील में विकासखंड दुगड्डा के प्राथमिक विद्यालय बंगला के बच्चे अभिभावकों के साथ धरने पर बैठे। अभिभावकों और बच्चों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अभिभावकों का कहना था कि वर्ष 2010 से विद्यालय में स्थायी अध्यापक की तैनाती नहीं हो पाई है। विभाग बीच-बीच में अस्थायी व्यवस्था  पर शिक्षकों को तैनात करता है।
विज्ञापन


गिनती के दिन ही खुला स्कूल

कुछ दिन विद्यालय खुलता है फिर बंद हो जाता है। इस साल शुरू से ही गिनती के दिनों में ही विद्यालय खुला है। कई दिनों से विद्यालय में ताले लटके हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाकर थक चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अभिभावकों ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भी प्रेषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना देने वालों नजीर अहमद, शहाबूद्दीन, मुस्ताक अली, हजरथी बेगम, अकबरी बेगम, नसरा बेगम, हसरथी, मेरूनिशा, गफरून, कपूर अहमद,  छात्र हसीना, साहिल, रजिया, इस्तियार, सुलेमान मोहम्मद एजाद , साजिया खातून, शहनाज, कासिम, इरफान आदि शामिल थे।

वर्तमान में विद्यालय में शिक्षकों की स्थायी तैनाती की गई है। यदि शिक्षक नहीं पहुंचे हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- एलएम चमोला, मुख्य शिक्षा अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed