फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sports college reach semifinal

स्पोर्ट्स कॉलेज की सेमीफाइनल में धमाकेदार इंट्री

Sun, 22 Dec 2013 09:33 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 22 Dec 2013 09:33 AM IST
विज्ञापन
sports college reach semifinal

अभिषेक और प्रदीप की घातक गेंदबाजी के दम पर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज ने 165 रन की विशाल जीत के साथ जिला स्तरीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं सेंट थॉमस कालेज और राव क्रिकेट एकेडमी भी अंतिम चार में पहुंचने में सफल रहे।

विज्ञापन


पढ़ें, महिलाएं नहीं कर सकतीं राजधानी में ये काम
विज्ञापन


महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में शनिवार को खेले गए मैच में मेजबान टीम का सामना एसजीआरआर पटेलनगर से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स कालेज ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन बनाए। शाश्वत ने 58, परमवीर ने 42, सहबाज ने 29, प्रशांत ने 22, गुरपिंदर ने 20 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेलनगर के शानू, शीशपाल, शुभम, विक्रांत एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। जवाब में पटेलनगर की टीम 35 रन पर सिमट गई। शुभम ने सबसे अधिक 9 रन बनाए। स्पोर्ट्स कालेज के अभिषेक ने 4, प्रदीप ने 3 विकेट लिए।


पढ़ें, यौन शोषणः 'डीजीपी और ममता बोहरा ने रची कहानी'

दूसरा मैच सेंट जोजेफ एकेडमी का मुकाबला राव क्रिकेट एकेडमी से हुआ। पहले खेलते हुए सेंट जोजेफ एकेडमी ने 20 ओवर में 151 रन बनाए। टंडन ने 44, प्रियांक ने 32, मनन ने 18 रन बनाए। राव क्रिकेट एकेडमी के अंकुर व संजय ने 3-3, ऋषभ ने 2 विकेट लिए।

जवाब में राव क्रिकेट एकेडमी 102 रन ही बना सकी। दीपू ने 43 रन बनाए। सेंट जोजेफ्स एकेडमी के दुर्गा ने 3, सुमित ने 2 विकेट लिए।

थामस कॉलेज भी पहुंचा
तीसरा मैच सेंट थॉमस कालेज और संगम चिल्ड्रन एकेडमी के बीच हुआ। संगम चिल्ड्रन एकेडमी पहले खेलते हुए 46 रन पर सिमट गई। सूरज ने सबसे अधिक 18 रन बनाए।

सेंट थॉमस कालेज के दीपक ने 5, सौरभ ने 3, ऋषभ ने 2 विकेट लिए। जवाब में सेंट थॉमस कालेज ने दो विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। अक्षय ने 10 रन बनाए, 23 रन अतिरिक्त बने। संगम के लिए आकाश ने 2 विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed