{"_id":"65bb1e2465f65167af0674c5","slug":"speeding-car-overturns-in-doiwala-death-many-injured-accident-rishikesh-uttarakhand-news-in-hindi-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: डोईवाला मार्ग पर पलटी तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत, पांच घायल, जन्मदिन पार्टी से थे लौट रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: डोईवाला मार्ग पर पलटी तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत, पांच घायल, जन्मदिन पार्टी से थे लौट रहे
Thu, 01 Feb 2024 10:19 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 01 Feb 2024 10:19 AM IST
सार
जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे लोग एक हादसे का शिकार हो गए। उपचार के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
कार हादसा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
देहरादून के बुल्लावाला-डोईवाला मार्ग पर तेज रफ्तार कार पलटने से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। देर रात बुल्लावाला में एक जन्मदिन समारोह में आए कुछ लोग कार से डोईवाला की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...जन्नत सा नजारा: खूबसूरत बर्फीली वादियों से नजर नहीं हटेगी...उत्तराखंड में ताजा बर्फबारी की देखें ये तस्वीरें
विज्ञापन
बुल्लावाला पुल के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ग्रामीणों की मदद से निकलकर जोलीग्रांट अस्पताल भिजवाया गया। पूर्व ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह ने बताया कि घटना में यश और ऋषभ निवासी भारुवाला की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन