फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   special election story from haridwar

आए थे चुनाव लड़वाने, यहीं के होकर रह गए

Tue, 01 Apr 2014 10:32 PM IST
राजेश शर्मा/अमर उजाला, देहरादून
राजेश शर्मा/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Apr 2014 10:32 PM IST
विज्ञापन
special election story from haridwar

चुनाव केवल नेताओं के लिए ही खास नहीं होते ये किसी की भी किस्मत बदल सकते हैं। हरिद्वार में रह रहे दरभंगा, बिहार के कुछ लोगों के लिए एक चुनाव ऐसा ही परिवर्तन लेकर आया।

विज्ञापन


पढ़ें,चुनाव आयोग तक पहुंची बाबा रामदेव की शिकायत
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को चुनाव लड़वाने के लिए ये लोग हरिद्वार क्या आए, यहीं के होकर रह गए। यहां की आबोहवा इन्हें ऐसी भाई कि यहीं के बाशिंदे बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


1987 के चुनाव में आए थे
बात सन् 1987 की है। इस वर्ष हरिद्वार संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। उन्हें चुनाव लड़वाने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी बिहार से आए थे।

पढ़ें, होटल में हो रही थी जिस्मफरोशी, पहुंची पुलिस

चुनाव बीतने के बाद इनमें से कुछ को हरिद्वार में ही रोजगार की संभावनाएं दिखाई दी तो उन्होंने बिहार लौटने के बजाय पासवान से यहीं कुछ काम दिलवाने की गुजारिश की।

यहीं पर शुरू कर दिया काम
पासवान ने उनकी इस मंशा की चर्चा अपने साथी और चुनाव की कमान संभाल रहे समाजवादी नेता अनिल जेतली से की। तब जेतली ने इनमें से कई लोगों को अपने ज्वालापुर और हरिद्वार स्थित बर्फखानों में काम पर रख लिया था।

पढ़ें, यहां पर भाजपा से पिछड़ गई कांग्रेस


जीवन पासवान, बच्चन पासवान, कैलाश पासवान, मोतीराम और रामदेव पासवान आदि लोगों ने यहीं रहकर अपनी आजीविका शुरू कर दी। बाद में इनके परिवार और कुछ संगी साथी भी इनके पास चले आए।

पढ़ें, पर्वतीय क्षेत्रों में धीरे-धीरे कम हो रहे मतदाता

रामदेव पासवान के अनुसार इस समय उनके सर्किल के करीब 20 परिवार यहां रह रहे हैं। कुछ बर्फखाने में ही काम करते हैं तो कुछ ने सब्जी बेचने से लेकर अपनी सुविधानुसार दूसरे काम कर लिए हैं।

नहीं किया लौटने का मन
ये लोग कहते हैं कि अब यहीं उनका इतना मेल मिलाप बढ़ गया कि कभी वापस लौटने का मन ही नहीं किया वैसे समय-समय पर वे अपने गांव और रिश्तेदारियों में आना-जाना तो लगा ही रहता है।

रामदेव पासवान के अनुसार वे उस समय पासवान के चुनाव में नहीं आते तो शायद ही कभी हरिद्वार पहुंच पाते। सपा नेता अनिल जेतली के अनुसार उन्हें भी इन लोगों से कभी कोई परेशानी नहीं हुई। सब आपस में मेल मिलाप से रह रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed