फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SP BSP combine in uttarakhand before lok sabha election 2019

उत्तराखंड में भी एक हुए सपा-बसपा, इन लोस सीटों से चुनाव लड़ने पर बनी दोनों पार्टियों में सहमति

Tue, 26 Feb 2019 08:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Feb 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
SP BSP combine in uttarakhand before lok sabha election 2019
अखिलेश यादव व मायावती - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के बीच हुए गठबंधन के बाद अब उत्तराखंड में भी दोनों पार्टियों में गठबंधन हो गया है। गठबंधन के बाद दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि गढ़वाल संसदीय सीट पौड़ी से समाजवादी पार्टी और अल्मोड़ा, टिहरी, नैनीताल और हरिद्वार से बसपा चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन


यहां देखें:
https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2019/02/25/53224056-258817825039674-4513607206112854016-n_5c73d7de07e4a.jpg

विज्ञापन

सपा विस, तो बसपा लोस चुनाव में हमेशा रही शून्य 

उत्तराखंड के चुनावी इतिहास को देखें, तो विधानसभा चुनाव में सपा कभी अपना खाता नहीं खोल पाई है। ये ही स्थिति, बसपा की लोकसभा चुनाव के संबंध में रही है। हालांकि एक दिलचस्प तथ्य ये है कि 2004 के लोकसभा चुनाव में सपा ने हरिद्वार सीट पर विजय पताका फहराई थी।

तब राजेंद्र बाडी सपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। उत्तराखंड में सपा की यह आज तक की एकमात्र जीत है। विधानसभा चुनाव की बात करें, तो बसपा का चुनावी इतिहास उपलब्धि से भरा रहा है, जबकि वह 70 की विधानसभा में अपने आठ विधायक भेजने में सफल रही थी।

2007 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने आठ सीटें जीती थीं। इसमें ज्यादातर सीटें हरिद्वार जिले से संबंधित थीं। इससे पहले, 2002 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी सात सीटों पर विजयी रही थी। यह अलग बात है कि 2012 के चुनाव में बसपा तीन सीटों पर सिमट गई। 2017 आते आते विधानसभा में उसका प्रतिनिधित्व शून्य हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed