{"_id":"01e784907facd9d1b145c1ad13f1cfcf","slug":"soon-weather-changes-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में फिर करवट बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में फिर करवट बदलेगा मौसम
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 03 Jan 2014 12:49 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में शनिवार से फिर मौसम के करवट बदलने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, नहीं मिले भगवान तो दे दी अपनी जान
विज्ञापन
ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात भी हो सकता है। पाले की आशंका बरकरार है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का असर कायम रहेगा। इससे पहले शुक्रवार को मौसम सूखा ही रहेगा। आसमान साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन ठंडी हवाओं का कहर जारी रहेगा।
विज्ञापन
पढ़ें, आपदाः पीड़ितों को परेशान कर रही बहुगुणा सरकार
उधर, जैसा कि अनुमान था गुरुवार को दिन में अच्छी धूप खिली। न्यूनतम तापमान में तकरीबन दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 97, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 42 दर्ज किया गया।
पढ़ें, उत्तराखंड के पूर्व सीएम डॉ. निशंक ने पेश की मिसाल
शाम के वक्त चली ठंडी हवाओं ने शहरवासियों को परेशान किए रखा। इनमें तीव्रता कमी आने की अभी संभावना नहीं। पंतनगर, हरिद्वार, उधम सिंह नगर आदि क्षेत्रों में कोहरे का असर कायम रहा।
पढ़ें, नए साल के पहले दिन मौत से हुई मुलाकात
राज्य मौसम केंद्र की मानें तो शुक्रवार को राजधानी दून में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। राज्य मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार आने वाली 5-6 जनवरी को कोहरे में कमी की संभावना है।