फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   soon aap will active in uttarakhand

पहाड़ पर 'धावा' बोलने को तैयार है आप

Thu, 26 Dec 2013 06:52 PM IST
योगेश योगी / अमर उजाला, हरिद्वार
योगेश योगी / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 26 Dec 2013 06:52 PM IST
विज्ञापन
soon aap will active in uttarakhand

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। 29 दिसंबर को देहरादून में पार्टी की बैठक होगी।

विज्ञापन


प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा
इस बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह मौजूद रहेंगे। आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक जेपी बड़ोनी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को लेकर 20 दिसंबर को दिल्ली में बैठक हुई थी।

उसके बाद प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने 22 दिसंबर को अल्मोड़ा में बैठक की। अब 29 दिसंबर को देहरादून में बैठक होने जा रही है। बैठक में प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 29 दिसंबर की बैठक में प्रदेश की सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल भी किए जा सकते हैं। बैठक में प्रदेश के प्रमुख कार्यकर्ताओं के बीच वरिष्ठ नेता संजय सिंह मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार में 500 सदस्य बनाए
आम आदमी पार्टी की ओर से हरिद्वार में स्टाल लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया। जिला संयोजक जेपी बड़ोनी ने कहा कि एक सप्ताह तक चले अभियान में लगभग 500 सदस्य बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में ऑनलाइन सदस्य बन रहे हैं लेकिन उनके नाम और फोन नंबर जिला संगठन को एक माह बाद मिल पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed