{"_id":"8926a48bfd396c173c0223d9c1cf653d","slug":"sonia-gandhi-will-decide-on-vacant-rs-seat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन लेगा मनोरमा की जगह, सोनिया करेंगी फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन लेगा मनोरमा की जगह, सोनिया करेंगी फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 07 Mar 2015 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में मनोरमा डोबरियाल शर्मा के निधन से खाली राज्यसभा की सीट पर उम्मीदवार का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ही लेंगी। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिल्ली में उनसे मुलाकात कर प्रदेश कांग्रेस की ओर से उन्हें अधिकृत कर उम्मीदवारी का फैसला उन्हीं पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
कुछ संभावित नाम मांगे थे
मुख्यमंत्री ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में भी इस बात की सहमति बनी थी कि कांग्रेस अध्यक्ष ही उम्मीदवार तय करें। सोनिया गांधी से मिलने के लिए मुख्यमंत्री दोहपर को अकेले सोनिया गांधी के आवास पहुंचे। बताते हैं सोनिया गांधी ने सीएम से उम्मीदवारी से जुड़े कुछ संभावित नाम मांगे थे। जबकि सीएम ने स्पष्ट कर दिया कि उनकी ओर से जो भी फैसला लिया जाएगा उत्तराखंड कांग्रेस में सभी को स्वीकार होगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि राज्यसभा की उम्मीदवारी के लिए दस मार्च तक नामांकन होने हैं। ऐसे में राज्यसभा केउम्मीदवारों को जमावड़ा दिल्ली में ही रहेगा। उम्मीद है कि कांग्रेस अध्यक्ष होली के बाद आठ मार्च को पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार की घोषणा कर सकती हैं। उल्लेखनीय है कि पिछली बार फिर मनोरमा डोबरियाल शर्मा का नाम दस जनपथ से ही आया है जिस पर मुख्यमंत्री ने हामी भरी थी।
विज्ञापन
राज्यसभा के लिए संतोष चौहान ने ठोंका दावा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व महामंत्री व राज्य महिला आयोग की पहली अध्यक्ष रही कांग्रेस नेत्री डा. संतोष चौहान ने पार्टी हाईकमान को पत्र भेजकर मांग की है कि रिक्त हुई राज्यसभा की सीट पर अपनी दावेदारी पेश की है।
महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि समय से पहले मनोरमा शर्मा डोबरियाल का निधन बहुत ही दुखद रहा। रिक्त हुई इस सीट पर उनके (संतोष चौहान) के नाम पर विचार किया जाए। इस समय भी राज्यसभा में प्रदेश से जो सांसद हैं वह सभी पुरूष हैं। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रही हूं, इसलिए उन्हें पार्टी का उम्मीदवार बनाए।
चौहान ने बताया कि इस मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रदेश की प्रभारी अम्बिका सोनी, मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पत्र भेजा है और एक महिला प्रतिनिधिमंडल के साथ इन सभी से मुलाकात भी करनी है।