सोनिया गांधी पहुंची अल्मोड़ा, राज्योत्सव-2015 का आगाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा स्थित गुरुड़ाबांज पहुंचकर उन्होंने राज्योत्सव-2015 का आगाज किया। राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत भी राज्योत्सव के आगाज पर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मौजूद रहे। वहीं पार्टी की नेता अंबिका सोनी, राज्य की मंत्री इंदिरा हृदयेश समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से कांग्रेस के नेता मौके पर पहुंचे।
शनिवार दोपहर मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ गुरुड़ाबांज पहुंची सोनिया गांधी ने राज्योत्सव 2015 का शुभारंभ किया। उन्होंने यहां 100 करोड़ की लागत से बनने वाले शिल्प उन्नयन संस्थान का शिलान्यास और उदयशंकर नाट्य अकादमी भवन का लोकार्पण किया।
यहां से सोनया गांधी जागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गईं। धाम में वह पूजा-अर्चना के बाद योग महोत्सव में भाग लेंगी। सोनिया गांधी के आगमन को लेकर कई दिनों से प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ था। गुरुड़ाबांज और जागेश्वर धाम में गत दिवस ही एसपीजी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां पहुंच गई थीं। उन्होंने सोनिया गांधी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया।
जागेश्वर धाम में चल रहे योग महोत्सव में लेंगी भाग
शनिवार दोपहर सोनिया गांधी दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरीं। यहां से पंतनगर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से गुरुड़ाबांज राज्योत्सव समारोह स्थल पहुंचीं।
यहां वह उत्तराखंड सांस्कृतिक और व्यंजन मेले में भाग लिया। इसके बाद आयोजन स्थल पर ही हरि प्रसाद टम्टा शिल्प उन्नयन संस्थान का शिलान्यास और उदयशंकर नाट्य अकादमी के भवन का लोकार्पण किया।
राज्योत्सव समारोह में भाग लेने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष गुरुड़ाबांज से कार द्वारा जागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गईं। जागेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्का जागेश्वर में कांग्रेस नेताओं और कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक का प्रोग्राम है। इसके बाद वह गुरुड़ाबांज हेलीपैड से पंतनगर के लिए प्रस्थान करेंगी।