{"_id":"6aff04945534661ea30c3a73","slug":"demands-include-filing-of-firs-against-seven-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-138678-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सात पर प्राथमिकी दर्ज, गंभीर धाराओं में कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग पर तीसरे दिन भी धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सात पर प्राथमिकी दर्ज, गंभीर धाराओं में कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग पर तीसरे दिन भी धरना
Thu, 19 Nov 2026 07:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 19 Nov 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
- छह साल तक शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न का आरोप, हल्की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने से नाराज युवती
- आत्मदाह की चेतावनी के बाद कोतवाली में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, मांग पूरी होने तक डटे रहने का एलान
कालसी। शादी का झांसा देकर छह साल तक यौन उत्पीड़न करने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाने वाली युवती का कोतवाली परिसर में धरना तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने आरोपी, उसके परिजनों और सहयोगियों समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, लेकिन युवती हल्की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज होने का आरोप लगाते हुए गंभीर धाराओं में कार्रवाई और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी है।
युवती का आरोप है कि कालसी क्षेत्र के एक युवक ने करीब छह साल पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए थे। साढ़े चार साल पहले युवक के परिजनों ने भी शादी के लिए सहमति जताई थी, लेकिन बाद में अपने वादे से मुकर गए। बीती चार नवंबर को वह बात करने युवक के घर पहुंची, तो वहां मौजूद सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों और युवक के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। छह नवंबर को कोतवाली में तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके विरोध में वह मंगलवार से परिजनों और ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठी है। बुधवार को उसने आत्मदाह व सुसाइड का प्रयास भी किया था। युवती ने कहा है कि गंभीर धाराओं में कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक वह धरने से नहीं उठेगी।
जनप्रतिनिधियों ने दिया समर्थन, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
मामले के तूल पकड़ने के साथ ही कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन भी पीड़िता के समर्थन में उतर आए हैं। बुधवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह, उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार, दौलत कुंवर और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कमलेश भट्ट ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। मधु चौहान ने मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। वहीं, रुद्रसेना के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी के नेतृत्व में समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
युवती की तहरीर पर आरोपी, उसके परिजनों और सहयोगियों समेत सात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। - विवेक कुमार राठी, कोतवाली प्रभारी, कालसी