'मोदी पर चढ़ा सत्ता का बुखार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की चेयरपर्सन रुड़की में रैली स्थल लीथो प्रेस ग्राउंड पर पहुंच चुकी हैं। रैली पर लगभग दो घंटे की देरी से पहुंची सोनिया गांधी रैली को संबोधित कर रही हैं।
मंच पर पहुंचने पर उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य, कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, प्रणव सिंह चैंपियन मंच पर मौजूद रहे।
सोनिया गांधी को रैली स्थल पर दो बजे आना था पर वे साढ़े चार बजे रैली स्थल पर पहुंची।
जनता करेगी चुनाव का फैसला
अपने संबोधन में सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के प्रमुख नेता घूम-घूमकर ऐसे प्रचार कर रहे हैं, जैसे चुनाव की परिणाम आ चुके हैं।
सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी पर सत्ता का बुखार चढ़ा हुआ है। उन्हें यह नहीं पता की चुनाव का फैसला केवल जनता को करना है।
उन्होंने कहा कि देश के युवाओं और किसानों की समस्याओं का हल केवल कांग्रेस के पास है।
पुलिस को सतर्कता बरतने की हिदायत
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की रविवार शाम चार बजे होने वाली चुनावी रैली को लेकर रुड़की में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
खुफिया एजेंसी एवं सिविल पुलिस शहर के होटलों की चेकिंग में जुटी रही। सार्वजनिक स्थान पर भी पुलिस को सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।
रैली स्थल लीथो प्रेस मैदान में शनिवार शाम सूबे के एडीजी कानून व्यवस्था रामसिंह मीणा ने पहुंचकर रैली की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एडीजी ने रैली सम्पन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मोदी की रैली में रही व्यवस्था से संतुष्ट दिखे एडीजी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की रैली में भी इस तरह सुरक्षा व्यवस्था का जाल बुना जाए।
बोले कि सुरक्षा के बिन्दू पर बिलकुल भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके साथसाथ यातायात व्यवस्था पर भी फोकस करना जरुरी है।
लगातार चेकिंग करने के निर्देश
एसएसपी सदानंद दाते ने अधीनस्थों को हिदायत दी कि वे रैली स्थल के इर्द गिर्द मुस्तैदी से तैनात रहे यही नहीं शहर में भी पूरी सतर्कता बरती जाए।
इस दौरान रैली ड्यूटी में तैनात पुलिस अफसर कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, एसएसपी ने बताया कि एहतियात के तौर पर शहर के होटल चेक कराए जा रहे है। रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डे पर भी लगातार चेकिंग करने के निर्देश दिए गए है।
चप्पे चप्पे पर होगी पुलिस
रुड़की आईआईटी कैंपस से लेकर रैली स्थल तक चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शहर के बाहरी क्षेत्र में यातायात के लिहाज से पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।
रैली की सुरक्षा व्यवस्था में पांच एएसपी, नौसीओ, 130एसआई, 450 कांस्टेबल,350 होमगार्ड,दो कंपनी एवं दो प्लाटून पीएसी, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्कवॉयड और क्यूआरटी तैनात रहेगी।
एसपीजी ने भी डाला डेरा
दिल्ली से आई एसपीजी टीम ने दो दिन से शहर में डेरा डाला हुआ है।
एसपीजी के एआईजी मनीष कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम रैली स्थल का चप्पा चप्पा बारीकी से खंगालेगी। शनिवार देर रात को भी एसपीजी ने लीथो प्रेस मैदान को खंगाल सकती है।
प्रसाद प्रबुद्घजनों के साथ, हेमा का रोड शो
देहरादून में अंतिम दो दिनों के प्रचार अभियान में भाजपा और तेजी ले आई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद सुबह 11.45 हल्द्वानी में मीडिया से रूबरू होंगे।
सके बाद शाम चार बजे देहरादून में मीडिया से अपनी बात कहेंगे। शाम पांच बजे रविशंकर प्रसाद होटल पैसिफिक में प्रबुद्घजनों की संगोष्ठी में शामिल होंगे।
प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद हेमा मालिनी दोपहर को टिहरी लोकसभा क्षेत्र केथत्युड़ में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगी।
शाम साढ़े चार बजे उनका रोड शो है। रोड शो ग्लोबल चौक से प्रारंभ होकर राजपुर रोड, घंटाघर, पल्टन बाजार, आढ़त बाजार से होते हुए शिवाजी धर्मशाला सहारनपुर रोड पर समाप्त होगा।
रोड शो के दौरान उनके साथ उम्मीदवार माला राज्यलक्ष्मी शाह भी मौजूद रहेंगी।
अमीषा का रोड शो आज
हल्द्घानी में फिल्म स्टार अमीषा पटेल कांग्रेस प्रत्याशी केसी सिंह बाबा के पक्ष में रविवार को रोड शो करेंगी।
कांग्रेसियों ने अमीषा पटेल के रोड शो की तैयारी पूरी कर ली है। अमीषा का हेलीकाप्टर रविवार सुबह दस बजे मेडिकल कालेज ग्राउंड में लैंड करेगा।
नैनीताल रोड स्थित बीयरशिवा स्कूल के पास से रोड शो शुरू करेंगी। यहां गांधी स्कूल तक, गांधी स्कूल से रामपुर रोड और नैनीताल रोड होते हुए उनका रोड शो ताज चौराहे पर समाप्त होगा।
एक बजे अमीषा अल्मोड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के प्रचार को चली जाएंगी। अमीषा के स्वागत के लिए जगह-जगह पर कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।