फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sonia gandhi rally in roorkee

वो सोलह मिनट और सोनिया का ‘शस्त्र’

Sun, 04 May 2014 09:33 PM IST
अंकित गर्ग/अमर उजाला, रुड़की
अंकित गर्ग/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 04 May 2014 09:33 PM IST
विज्ञापन
sonia gandhi rally in roorkee

अपने 16 मिनट के नपे-तुले भाषण में सोनिया गांधी ने जहां विरोधियों पर हमला किया, वहीं हर वर्ग को साधने की कोशिश भी की।

विज्ञापन


उन्होंने पहले मोदी और इसके बाद महाकुंभ घोटाले की बात कर पूर्ववर्ती भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उत्तराखंड में आई भीषण आपदा के बावजूद राज्य के तीन तीर्थ स्थलों के रास्ते बहाल करने को लेकर मुख्यमंत्री की पीठ भी थपथपाई।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार को लीथोप्रेस मैदान पर दो साल में दूसरी बार जनता से रूबरू थीं।

कांग्रेस सरकार में पहली बार

sonia gandhi rally in roorkee

इससे पूर्व राज्य के विधानसभा चुनाव के दौरान सोनिया ने 17 जनवरी, 2012 को आयोजित रैली में यहां भाषण दिया था। उस वक्त प्रदेश में भाजपा की सरकार थी।

तब हरिद्वार महाकुंभ के दौरान निशंक पर लगे आरोपों को सोनिया ने मंच से धार देते हुए कहा था कि भाजपा की ईमानदारी महाकुंभ में बह गई।

इस बार भी उन्होंने मोदी पर आक्रामक वार करने के बाद निशंक का नाम लिए बगैर कहा कि आप सभी जानते हैं किस तरह से महाकुंभ के लिए दिया गया हजारों करोड़ रुपया चंद लोगों की जेबों में गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनमोहन सरकार की तारीफ

sonia gandhi rally in roorkee

इसके अलावा उन्होंने देश की प्रगति के पीछे देशवासियों की मेहनत और कांग्रेस नेताओं का विजन बताते हुए मनमोहन सिंह सरकार के दस सालों की तारीफ की।

वन रैंक, वन पेंशन का जिक्र कर उत्तराखंड के सैनिकों का दिल जीतने की कोशिश की। उनके भाषण में शिक्षा का अधिकार, खाद्य सुरक्षा योजना, किसानों की कर्ज माफी, फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाने और भूमि अधिग्रहण बिल का जिक्र भी आया।

उन्होंने दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हित में केंद्र सरकार की ओर से किए गए कार्यों की याद भी दिलाई।

विज्ञापन

तब भाजपा ने बदला था सीएम, अब कांग्रेस ने

sonia gandhi rally in roorkee

इसे इत्तेफाक कहें या कुछ और, क्योंकि पहली बार जब 17 जनवरी 2012 को सोनिया गांधी ने यहां भाषण दिया था, तब चुनाव से पहले ही प्रदेश में भाजपा का निजाम बदला था और रमेश पोखरियाल निशंक को हटाकर भुवन चंद खंडूड़ी को सीएम बनाया गया था।

इस बार चुनाव से पूर्व कांग्रेस ने राज्य की सत्ता में परिवर्तन किया और विजय बहुगुणा की जगह हरीश रावत को कमान सौंपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed